- शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति में आदिवासी लोक महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम मोहला में संपन्न...
जिला स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम 2022-23
मोहला में... सम्पन्न.
-आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी के सौजन्य सेदिनांक 14/12/2022 को अतिथियों श्रीमती छन्नी साह विधायक खुज्जी,श्रीमती सरस्वती ठाकुर, संजय जैन, भगवान चंन्द्रवंशी, चन्दू साहु, नारायण खंडेलवाल, दिलीप सिंगने, राजेंद्र जुरेशिया, अब्दुल खालिक, दादु शेन्डे,अजय राजपूत, मीना मांझी, लता साहु व जिला स्तरीय अधिकारियों व गुरुजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सरस्वती वंदना व शहीद वीर नारायण सिंह की तैल चित्र पर पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट व बैच लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए मंडल संयोजक ने कहा कि पहली बार जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तीन ब्लॉक मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई है कार्यक्रम की सफलता अभिनय की अच्छी प्रस्तुति पर निर्भर करती है।अतिथियों ने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन पर आधारित संघर्ष व बलिदान को याद किया।कार्यक्रम कोसंज़य जैन जी जीव जंतु कल्याण बोर्ड सदस्य
श्रीमतीछन्नी साहु (विधायक खुज्जी)
ने संबोधित किया।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...
हर पल हर क्षण हर सच की खबर के लिए बने रहिये सी एन आई न्यूज जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पर....


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.