मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत लाभांवित हितग्राहियों को वितरित किए गए स्वीकृति पत्र व
सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
कचरा गाड़ी का भी किया गया शुभारंभ
धनौरा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में जनसेवा अभियान चलाया रहा है। जिसमें विभिन्न योजना में घर घर जाकर आवेदन लिए गए एवं हजारों की संख्या में पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाया गया।इसी जनसेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायत धनौरा में लाभान्वित किए गए पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
इसके उपरांत ग्राम धनौरा में घर-घर जाकर कचरा एकत्रित करने हेतु कचरा गाड़ी का शुभारंभ विधिवत कचरा वाहन की पूजा पाठ करके उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में स्थानीय जनपद सदस्य ममलेश पटेल , सरपंच दिनेश कौरेती ,उपसरपंच अतुल जैन ,डॉ नीलेश जैन , रविन्द्र तिवारी,सांसद प्रतिनिधि ऋषभ जैन ,
सचिव के. के.साहू, रोजगार सहायक प्रेमसिंह नायक , अजय जैन , अंशुल जैन , जिनेश जैन , घनश्याम रजक , गिरजा मरकाम , बोधसिंह उइके , वर्षा रजक सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.