Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 24, 2022

अर्जुन्दा के तहसील बनने से अंचल के विकास में जुड़ा है नया अध्याय - नवनिर्मित तहसील कार्यालय का किया गया लोकार्पण :- मंत्री श्रीमती भेंडिया

 अर्जुन्दा के तहसील बनने से अंचल के विकास में जुड़ा है नया अध्याय -  नवनिर्मित तहसील कार्यालय का किया गया लोकार्पण  :- मंत्री श्रीमती भेंडिया




CNI NEWS बालोद जिला से ब्यूरो प्रमुख :- प्रदीप सहारे

बालोद :- 23 दिसम्बर 2022

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि अर्जुन्दा के तहसील बनने से इस अंचल में विकास का नया अध्याय जुड़ा है। उन्होंने कहा कि अर्जुन्दा के तहसील बनने का सर्वाधिक फायदा इस अंचल के किसानों को हुआ है। इस क्षेत्र के किसानों को अब अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील कार्यालय गुण्डरदेही जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। श्रीमती भेंडिया ने कहा कि नए तहसील के स्थापना के साथ प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने से निश्चित रूप से इस अंचल के विकास को गति मिलेगी। श्रीमती भेंडिया आज जिले के तहसील मुख्यालय अर्जुन्दा में नवनिर्मित तहसील कार्यालय के लोकार्पण अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। 



कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक संजारी-बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश निरोटी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चन्द्रहास देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा चन्द्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू सहित अन्य अतिथियों के अलावा कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव के अलावा अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक गण उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा विधिवत फीता काटकर इस नवनिर्मित तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया गया।



श्रीमती भेंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप आम जनता को सहुलियत प्रदान करने हेतु राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण करते हुए प्रशासन को आम जनता के समीप ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के इसी सोंच के अनुरूप अर्जुन्दा में नए तहसील की स्थापना कर आज नवनिर्मित तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। इसके लिए उन्होंने अंचल वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती भंेडिया ने कहा कि हमारे ग्रामीण एवं किसान भाईयों को उनके कामकाज के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए नए तहसीलों के अलावा आवश्यकतानुसार सहकारी समितियाॅ एवं नए धान उपार्जन केन्द्र खोले जा रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री का सोंच है कि किसानों के विकास से ही छत्तीसगढ़ का विकास होगा और हम ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ के परिकल्पना को साकार कर सकेंगे। श्रीमती भेंडिया ने कहा कि हमारी सरकार गाॅव, गरीबों को केन्द्र में रखकर राज्य में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएॅ संचालित कर रही है। आज गोबर खरीदी और गोमुत्र खरीदी जैसे किसान एवं जमीन से जुड़े योजनाओं के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। इस अवसर पर उन्होने क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री कंुवर सिंह निषाद के प्रयासों की भी सराहना की


संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि अर्जुन्दा में तहसील की शुरूआत एवं आज नवनिर्मित तहसील कार्यालय के लोकार्पण होने से अंचल के बहुप्रतिक्षित मंाग पूरा हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को तहसील कार्यालय के शुरूआत होने से इस अंचल को मिलने वाले फायदों के संबंध में जानकारी दी। श्री निषाद ने अर्जुन्दा में उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना सहित मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में इस अंचल में हुए अनेक विकास कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के द्वारा अर्जुन्दा के आसपास के ग्रामों में 03 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किया जाएगा। श्री निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा इस अंचल के विभिन्न जरूरतमंद लोगों के मदद हेतु 03 करोड़ रूपए के स्वेच्छानुदान राशि भी स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा को तहसील कार्यालय अर्जुन्दा में उप पंजीयक कार्यालय की स्थापना हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा। इसके अलावा उन्होंने वकीलों के लिए कक्ष निर्माण करने की भी मांग की।


विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि अर्जुन्दा में तहसील की स्थापना होने से आम जनता के अनेक समस्याओं का समय पर निराकरण हो सकेगा। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अर्जुन्दा वासियों को नए तहसील एवं तहसील कार्यालय का सौगात देकर प्रशासन को उनके द्वार तक ले जाने का प्रयास किया गया है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि अर्जुन्दा में नए तहसील के शुरूआत होने के फलस्वरूप लाभान्वित होने वाले गाॅव व ग्राम पंचायतों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अर्जुन्दा में नए तहसील की स्थापना से इस अंचल के लोगों के राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा नए तहसील के स्थापना के माध्यम से प्रशासन को आम लोगों के निकट ले जाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें विभिन्न जरूरतमंद लोगों को स्वेच्छानुदान राशि का चेक, श्रवण बाधितों को श्रवण यंत्र, स्कूली विद्यार्थियांे को जाति प्रमाण पत्र, किसानों को किसान किताब आदि का वितरण किया गया। इस दौरान अतिथियों ने तहसील कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

क्रमांक/905/

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad