ग्रामीणों को किया निःशुल्क सब्जी बीज किट वितरण....
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद देहरादून द्वारा परितंत्र सेवाएं सुधार परियोजना के अंतर्गत जैवविविधता संरक्षण स्व जीविकोपार्जन हेतु ग्रामीणों को शीतकालीन सब्जी बीज का किट वितरण किया जा रहा है पारितंत्र सेवाएं सुधार परियोजना विश्व बैंक एवम वन एवम पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजना है इस परियोजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश एवम छत्तीसगढ़ में कुल 70 गांव में कार्य किया जा रहा है प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती कंचन देवी आई. एफ. एस. के निर्देशन एवम वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आर एस रावत, डॉ शिल्पा गौतम के मार्गदर्शन में इस परियोजना के अंतर्गत मरवाही वन परिक्षेत्र एवम मरवाही वनमण्डल के ग्राम दानिकुंडी, बंशीताल, बहरझोरकी, मटियाडांड, मड़ई, रूमगा, कोलबिरा, सिलपहरी, बघर्रा, अमेराटिकरा, मौहरीटोला में सतत भूमि एवम पारितंत्र प्रबंधन प्रणालियों के उन्नयन के अंतर्गत एकीकृत कृषि विकास के तहत जीविकोपार्जन हेतु उपरोक्त 13 ग्रामों में दिनांक 27/11/2022 से 02/12/2022 तक 3851 कृषक हितग्राहियों को सब्जी बीज किट का वितरण किया गया प्रत्येक सब्जी बीज किट में पालक, मटर, मूली, गाजर, सरसों, धनिया , टमाटर, मेथी, फूलगोभी एवम लालभाजी के बीज निःशुल्क प्रदान किए गए है, बीज वितरण के समय ग्रामीणों पंचायत के सरपंच महोदय एवम देहरादून से आए परामर्शदाता श्री राघवेंद्र बिसेन एवम क्षेत्रीय सहायकों का योगदान रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.