निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर- श्री रामसेवक व्यास मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन के तत्वाधान में *बुधवार दिनांक 28 /12/2022 को प्रातः 10:00 बजे से 1:30 बजे एवं 2:30 बजे से 5:00 बजे तक बैरन बाजार रायपुर स्थित आशीर्वाद भवन में स्व. रामसेवक मिश्रा “व्यास” एवं स्वर्गीय गायत्री देवी की स्मृति में एक दिवसीय *निःशुल्क दंत रोग चिकित्सा शिविर* आयोजित किया जा रहा है। *शिविर में सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक श्रीमती सरोज बेन जोशी द्वारा जालंधर बंध योग पद्धति से बिना इंजेक्शन, दर्द रहित दांत निकाला जाएगा । इनके सहयोग के लिए अहमदाबाद गुजरात के दन्त चिकित्सक डॉक्टर हर्षद भाई जोशी भी विशेष रूप से अपनी सेवाएं देंगे।*
*शिविर में शुगर ,बी.पी. तथा ह्रदय रोग से पीड़ित मरीजों का भी चिकित्सकीय परामर्श और निदान तथा सड़े ,गले दांत निकाले जाने संबंधी प्रक्रिया ,उनके द्वारा अपनी चिकित्सा फ़ाइल लेकर आने पर उपलब्ध रहेगी I*
शिविर का लाभ लेने के इच्छुक मरीज, यदि खून पतला करने वाली दवाओं का सेवन करते हैं तो वे शिविर तिथि से दो दिवस पूर्व ऐसी दवा का सेवन बंद कर दें।
अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए अग्रिम रजिस्ट्रेशन अवश्य करायें एवं अपने परिचितों एवं मित्रों को शेयर करें। रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क करें:
आशीर्वाद भवन 0771-4042386
श्री दिनेश मिश्रा 8982470170
श्री हेमंत तिवारी 9977559991
डॉ राकेश मिश्रा 7000482603


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.