राज्य सरकार के सफलता पूर्वक चार साल होने पर गुण्डरदेही ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने मनाया गौरव दिवस नगर के सफाई मित्र व युवा मितान क्लब के सदस्यो का शाल श्रीफल भेंटकर किया सम्मान।
गुण्डरदेही । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सफलता पूर्वक चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का लाइव प्रसारण भी देखा गया तत्पश्चात विधायक कार्यालय में सफाई मित्रों एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू जनपद सदस्य ममता चन्द्राकर डॉ नारायण साहू संजय साहू केके राजू चन्द्राकर सुनील चन्द्राकर तामेश्वर देशमुख सोहन सोनी अभिषेक यादव शिवकुमार साहू मानसिंह सार्वा रवि तिवारी किशन पांड़े सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे
CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.