पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता गुमशुदा विवेक चौबे मामले का हुआ खुलासा।
गुमशुदा की कर दी गई थी, हत्या।
हत्या को छुपाने के लिए आरोपियों ने रचा था, आपराधिक षडयंत्र।
हत्या का मुख्य आरोपी अमित यादव, ग्राम बोक्करखार का है, सरपंच।
गुमशुदा पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या कर आरोपियों ने घने जंगल मे शव को जलाया।
गुमशुदा की मोटर सायकल को भी कर दिया था, घने जंगल में दफन।
आरोपियों ने लगातार करते रहे पुलिस को दिगभर्मित करने का प्रयास।
पूरे मामले में 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपी-
अमित यादव पिता भगत राम यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्पी,
नन्दलाल मेरावी पिता गौतर मेरावी उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्पी,
,सुखसागर यादव पिता भगतराम यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्पी।
,जगदीश धुर्वे पिता मंगल सिंह धुर्वे उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्पी।
जिला कबीरधाम की विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही कर पुलिस रिमांड में लिया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक, श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन एवं श्री कौशल किशोर वासनिक अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा श्री जगदीश उइके, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला के दिशा-निर्देश में निरीक्षक भुषण एक्का थाना प्रभारी भोरमदेव, निरीक्षक एम.बी. पटेल थाना प्रभारी कवर्धा, निरीक्षक विकास बद्येल थाना प्रभारी चिल्फी, निरीक्षक व्यास नारायण चुरेन्द्र थाना प्रभारी बोड़ला, उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान एवं सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, दर्शन साहू, उदल मरकाम, दिलीप सोनकर, प्रधान आरक्षक हिरेन्द्र प्रताप सिंह, उमाशंकर नाग, शमसेर अली, आरक्षक अमित गौतम, विजय शर्मा, आकाश राजपूत, घनाराम सिन्हा, कृपाराम मेरावी युगल किशोर वर्मा, मनीष कुमार, नन्हे नेताम, हद्येश सिंह, शिवम् मण्डावी, समस्त डीआरजी टीम एवं सैनिक अनिल पाण्डेय* द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।
CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.