Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 18, 2022

राज्य में शाला भवनों आश्रमों, एवं छात्र छात्रावासों का होगा कायाकल्प।

 राज्य में शाला भवनों आश्रमों, एवं छात्र छात्रावासों का होगा कायाकल्प।


सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में शाला भवनों, आश्रमों एवं छात्रावासों की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की निर्देश दिए हैं।


उन्होंने शासकीय भवनों जैसे कलेक्टोरेट, अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, चौकी जहां शासकीय काम के चलते बड़ी संख्या में लोगों का आना होता है, उनके मरम्मत व रख-रखाव को भी कार्ययोजना में शामिल करने को कहा है।


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्य सचिव को शैक्षणिक संस्थाओं सहित अन्य शासकीय भवनों के मरम्मत एवं रख-रखाव की योजना तैयार कर आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पश्चात शाला भवनों, आश्रमों एवं छात्रावासों की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण अनेक शाला भवनों में अध्ययन-अध्यापन के कार्य में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा है कि आगामी शैक्षणिक सत्र आरंभ होने से पूर्व शालाओं, आश्रमों एवं छात्रावास भवनों का उन्नयन, मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य कराया जाना आवश्यक है। इसी तरह अन्य शासकीय भवनों जहां काम के सिलसिले में आम जनता का आना-जाना बना रहता है, उन भवनों के भी मरम्मत, रख-रखाव व व्यवस्थापन की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad