डोंगरगढ़ : न्यू राजनांदगांव चेस एसोसिएशन के द्वारा स्व. राम स्वरूप शर्मा एवम शांतिदेवी शर्मा की स्मृति मे U ११ ,U १९, शतरंज स्पर्धा का होटल राजस्थान डोंगरगढ़ में शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भुनेश्वर बघेल,विधायक डोंगरगढ़ एवम नगरपालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम उपस्थित थे।
स्पर्धा मे जिले की
विभिन्न स्कूलों के 60 से अधिक बच्चे शामिल
हुये है। इस स्पर्धा की मुख्य निर्णायक बिहार
की ने शिखा जैन जो कि एक राष्ट्रीय निर्णायक है। उन्होंने बताया कि स्पर्धा 5 चक्रों मे आयोजित हो रही है। मुख्य अतिथि विधायक भुवनेश्वर बघेल एवम नगरपालिका अध्यक्ष सुदेश मिश्रम अपने संबोधन मे सभी
खिलाड़ियों को उम्दा
प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया। विधायक महोदय ने खिलाड़ियों के साथ शतरंज की बाज़ी भी खेली
क्रार्यक्रम में न्यू राजनांदगाने चेस एसोसिएशन के दादू टेंबुरकर, दीपक चौरसिया, मतीन खान, लाजमी शेख, परमोद ठाकुर,वसीम खान,गौरव टेंभुरकर, धीरज मेश्राम, डाली जैन (बिहार) आशीष शर्मा, धीरज शर्मा, रामपाल आदि उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.