Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 13, 2022

दुर्व्यवहार और लापरवाही को लेकर अनुविभागीय अधिकारी से हुई हल्का पटवारी की शिकायत

 राजनांदगांव 



दुर्व्यवहार और लापरवाही को लेकर अनुविभागीय अधिकारी से हुई हल्का पटवारी की शिकायत



डोंगरगांव - 

                   डोंगरगांव राजस्व निरीक्षक अंतर्गत ग्राम बम्हनीभाठा , पटवारी हल्का नम्बर 13 के पटवारी रवि शर्मा पर बम्हनी भाठा के जनपद सदस्य एवं ग्रामवासी ने अनुविभागीय अधिकारी से शिकायत किया है। 


     हल्का पटवारी रवि शर्मा के खिलाफ जनपद सदस्य वीरेन्द्र साहू एवं ग्राम वासियों ने आरोप लगाया है कि पटवारी न तो फोन उठाते हैं और न ही किसी किसान के समस्या का समाधान करते है। जनपद सदस्य वीरेंद्र साहू ने बताया कि पटवारी फोन नही उठाते और जब बात हुई तो अभद्र तरीके से बात किया। साथ ही एक जनप्रतिनिधि होने के नाते  लोग समस्या लेकर मेरे पास आते हैं,


मैने उस संदर्भ में पटवारी को अवगत कराने कई बार फोन लागाया किंतु पटवारी फोन नई उठाया,साथ ही आज जब बात हुई तो कहने लगा कि मैं आपका क्यों सुनु और आपके हिसाब से क्यों आऊ! जनपद सदस्य वीरेंद्र साहू ने बताया कि पटवारी के इस रवैये और दुर्व्यवहार पूर्ण तरीके के कारण बहुत आहत हैं,एवं अपने क्षेत्र में लोगो के बीच जाकर लोगो का सामना नही कर पा रहे हैं ।  

पटवारी के साथ साथ अन्य अधिकारियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं की जनप्रतिनिधियों की बात सुनना तो दूर उनका फोन उठाना उचित नही समझते। 

जनपद सदस्य वीरेन्द्र साहू ने बताया कि अधिकारीयो के रवैये से ग्रामीण लगातार परेशान होते रहे हैं।


ग्रामीण हो रहे लगातार परेशान, जमीन मामले में भटक रहे किसान।

              पटवारी हल्का 13 के पटवारी रवि शर्मा जब से बम्हनीभाठा में प्रभार में है तब से लगातार ग्रामीण शिकायत कर रहे हैं। लोगो की समस्या जस की तस बनी हुई है। साथ ही पटवारी इस कदर लापरवाह हो गए हैं कि किसी ग्रामीण का फोन नई उठाते,साथ ही मुख्यालय में कब आते हैं इसका भी अता- पता नही। पटवारी की राह ताकते दिन भर बित जाती है लेकिन पटवारी का पता नही रहता। सप्ताह में 2 दिन मुख्यालय में बैठना रहता है किंतु पटवारी वहाँ भी नही पहुँचते।


वीरेंद्र साहू (जनपद सदस्य )

क्षेत्र क्रमांक 18 ने कहा 


पटवारी रवि शर्मा को काम के सिलसिले में जब ग्रामीण फोन लगाते है तो पटवारी फोन नही उठाते,साथ ही मुख्यालय में भी नही आते ,इससे लोगो को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मेरे पास लोग  शिकायत लेकर आये थे,मैने पटवारी को कई बार फोन किया लेकिन पटवारी फोन नई उठाते,साथ ही जब आज पटवारी से बात हुई तो वो दुर्व्यवहार करने लगे और कहने लगे कि आपकी बात क्यों सुनु ।



सी एन आई न्यूज से रोशन कुमार पटेल के साथ संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad