धान बेचने के लिए नहीं जाना पडेगा किसान भाइयों को दूर , हम सदैव विकास के पक्षधर - छन्नी चंदू साहू
विधायक ने चिरचारीकला में नवीन धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ
किसानों भाइयों ने विधायक का जताया आभार
छुरिया -खुज्जी विधानसभा के ग्राम पंचायत चिरकारीकला में नवीन धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गुरूवार को स्थानीय विधायक श्रीमती छन्नी चंदू उपस्थित रहीं । इस मौके पर अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पदम् कोठारी ने की। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी खुज्जी विधानसभा में अपने भेंट वार्ता कार्यक्रम के दौरान चिरचारी कला में नवीन धान खरीदी केंद्र की घोषणा की थी जिसे आज मूर्त रूप दिया गया । धान खरीदी केंद्र के शुभारंबण के बाद अब चिरचारी कला, चोरहा बंजारी, ठाकुर बांधा, मुंजाल पथरी सहित आसपास के किसानों को धान बेचने ज्यादा दूर का सफर तय नहीं करना पडेगा ।
नवीन धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू का भव्य स्वागत कर उनका आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा कि कुछ ही दिनों पहले इस धान खरीदी केंद्र की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी ने की थी और आज इस धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर हम सब खुद इस विकास कार्य के साक्षी बन रहे हैं । छन्नी चंदू साहू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मै और कांग्रेस सरकार सदैव कृतसंकल्पित रही है और एक के बाद किये जा रहे विकास कार्य इस बात की सत्यता पर मुहर लगाते हैं ।
छन्नी चंदू साहू ने कहा कि अब तक आसपास के किसान भाइयों को अपना धान बेचने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और आसपास के सभी किसान भाइयों के धान का एक एक दाना इसी धन खरीदी केंद्र में खरीदा जाएगा ।
धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर के इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती पूनम सुरेश शर्मा, श्रीमती ललेश्वरी यशवंत चंद्रवंशी , श्री रितेश जैन , श्रीमती चंद्रिका लेखचंद वर्मा , श्री अब्दुल खान , श्रीमती कांति भंडारी , श्री नरेश शुक्ला , डाक्टर प्रकाश शर्मा , श्री लाल चंद साहू , श्री देव कुमार पन्द्रो , श्री धर्मेंद्र साहू , श्री प्रह्लाद मिश्रा , श्री गिरधारी साहू , श्री सत्रुहन प्रसाद मिश्रा , श्री नरेंद्र कुमार कंवर , श्री परसराम कंवर , श्री खेमुराम साहू, श्री भागवत चंद्रवंशी , श्री तामेश्वर साहू , श्री भीखम देवांगन , श्री लक्ष्मीनारायण साहू , श्री पन्ना लाल साहू , श्री नरेंद्र दमोहे, श्री मनोज कुमार निषाद , श्रीमती सावित्री साहू , श्री घनशयाम साहू , श्री फूल सिंह यादव, श्री पंकज बांधव, श्री जयपाल यादव, श्री तिलोचन साहू, श्री गणेश पटेल, श्री प्रताप घावडे , श्री गौतम चुरेंद्र, श्री विजय मालेकर, श्री शरद चंद्राकर , श्री तामेश्वर साहू,श्री रिखी राम साहू, श्री राजेंद्र महाराज, श्री लक्ष्मण दमोहे, श्री जगदीश चंद्रवंशी, श्री गणपत सिन्हा,श्री गोपाल सोनी, श्री मनोज सोनी, श्री अंजनी शर्मा, श्री कोल्हू मंडल, श्री दशरथ मंडल, श्री ज्यूधन साहू, श्री कृष्णा बाबा जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.