सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के माटी पुत्र डॉक्टर विनोद कुमार टण्डन CRPF 185 KASMIR
पुलवामा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत पुलवामा जिले के ग्राम -लालपोरा चतलाम थाना- पापोर पम्पोरे में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया
जिसमें उस क्षेत्र के गरीब तबके के सभी स्त्री-पुरुष बच्चे बुजुर्गों का मुफ्त में ईलाज किया गया तथा उन्हें मुफ्त में मेडिकल सलाह एवं दवाईयां प्रदान की गई।
इस अवसर पर 185 बटालियन केरिपुबल के कमांडेंट श्री अरुण कुमार भारती,
द्वितीय कमान अधिकारी श्री विनोद टंडन, सहायक कमांडेंट श्री राजेंद्र हरिजन एवं अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य लोग आम जनता एवं इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उक्त अवसर पर कमांडेंट श्री अरुण कुमार भारती ने कार्यक्रम के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी तथा ऐसे जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन जन कल्याणकारी योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर पक्षों को विकसित करना होता है
जिससे की आम जनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो और समाज की मुख्य धारा से जुड़े रहकर अपना जीवन यापन कर सके।
कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने अवगत कराया कि इससे पहले भी 185 बटालियन केरिपुबल द्वारा दूरदराज के 05 विभिन्न इलाकों में मेडिकल लगाकर स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इसके अलावा केरिपुबल बल के मददगार शाखा 24 घंटे स्थानीय गरीब तबके के लोगों की मदद के लिए उपलब्ध है जिसके जरिए वे किसी भी प्रकार की मदद चाहे वह स्थानीय संबंधी हो या उच्च पढ़ाई हेतु या रोजगार संबंधी, हर प्रकार की मदद प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जन कल्याणकारी योजनाओं का आयोजन केरिपुबल के द्वारा किया जाता रहेगा जिससे समाज के गरीब तबके के लोग ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित होंगे तथा समाज में सिक्योरिटी फोर्स के साथ आम जनता के रिश्ते मित्रवत होंगे ।


























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.