पिथौरा।छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य माननीय श्री गणेश सिंह ध्रुव जी व सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन सिंह ठाकुर जी एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर से पिथौरा PWD विश्राम गृह पहुँचे जहाँ पर सर्व आदिवासी समाज व आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भव्य आत्मीय स्वागत किया गया।ध्रुव जी ने आदिवासी समाजजनों का बैठक लिया जिसमें संबोधित करते हुए कहा की आदिवासियों के हित करने उनको आगे बढ़ाने व समस्यों का निराकरण करने के लिए ही सरकार ने हमको आयोग में सदस्य बनाया है,पिथौरा ब्लॉक में जिस किसी समाज जन की जमीन या खेत को कोई भी व्यक्ति जबरन या कूटरचना कर कब्जा या हड़प लिया हो या किसी प्रकार से प्रताड़ित करता है तो लिखित आवेदन दो हम उस पर तत्काल कार्यवाही कर समस्या का निराकरण करेंगे व दोषी व्यक्ति या अधिकारी को जेल भेजेंगे सजा दिलाएंगे व आदिवासी को उसका हक दिलाएंगे।सरकार द्वारा आदिवासियों के लिए दे रहे लाभकारी योजनाओं के बारे में भी बताया व साथ ही महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी के बारे में बताया जिसकी जानकारी समाज जनों को नही थी,जैसे कोई आदिवासी समाज से अपनी समस्या को लेकर थाने में रिपोर्ट लिखवाने जाता है तो थाना की और से पीड़ित को आने जाने हेतु किराया भत्ता भी दिया जाता है सभी लोगों ने कानूनी जानकारी प्राप्त कर तालियों से स्वागत किया।उसके बाद भोजन उपरांत विश्राम गृह से सीधा जनपद पंचायत सभागार पहुँचकर अनुभाग के अधिकारी कर्मचारियों का समीक्षा बैठक लिया जिसमें सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।इस दौरान ध्रुव जी के समक्ष समाज के गोवर्धन ठाकुर ने शिकायत किया की अनूप अग्रवाल नामक व्यक्ति ने मेरे पिता के जमीन को कूटरचना कर अपने नाम से रजिस्ट्री करवा लिया है इस पर तत्काल अनूप अग्रवाल को बैठक में बुलाकर मामले को पूछा व जमकर फटकार लगाया।इसके बाद पीड़ित को जाँच करवाकर तत्काल न्याय दिलाने की बात कही ध्रुव जी ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रविराज ठाकुर जी को व उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व विभाग आम जनता लोगों के कार्यो को तत्काल निपटारा करें,आदिवासियों के जमीन खेत खरीदी बिक्री संबंधी व गलत ढंग से रजिस्ट्री कराने वालों का रजिस्ट्री निरस्त,फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करे लोगों पर कार्यवाही,बच्चों के स्कूल शिक्षा शिक्षकों की कमी व जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में,वन अधिकार पत्र,स्वास्थ्य,गौठान,पंचायत के संबंध में चर्चा कर अपने अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करें ऐसा आदेशित किया गया।जनपद पंचायत से सीधा औचक निरीक्षण करने शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या व बालक छात्रावास लहरौद पहुंचे
और सीधा छात्र छात्राओं संवाद कर रसोई कमरे में बन रहे खाना गुणवक्ता,राशन समान शयनकक्ष देखा व बेहतर सुविधा मिले अधिकारियों को निर्देशित कर पुनःविश्राम गृह पहुँच कर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर रायपुर रवाना हुए।कार्यक्रम का संचालन सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश (गोलू) रावल व आभार यू के दास खंड प्रभारी आदिम जाति विभाग ने किया।इस दौरान आयोग सचिव अभिषेक ठाकुर,साहू जी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कल्याण सिंह बरिहा,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग,पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक काँग्रेस ठाकुर अनंत सिंह वर्मा,ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष करण दीवान,रनसाय ठाकुर,पूर्व पार्षद मन्नू लाल ठाकुर जनपद सदस्य लेखराम दीवान,किसान काँग्रेस प्रदेश सचिव संजय सिन्हा,SDM रविराज ठाकुर,जनपद CEO सनत महादेवा,BEO के के ठाकुर,भानुप्रताप ठाकुर,मनरेगा अधिकारी दीवान,गंगाधर बरिहा,श्रीमती लता ठाकुर(सरपंच) देवराज ठाकुर(सरपंच) गणेश राम ठाकुर जय सिंह नेगी चंदन ठाकुर दशरथ भोई संजय कोसरिया गोवर्धन ठाकुर राधेश्याम ठाकुर डालेश्वर पटेल सहित समाजजन जनप्रतिनिधि सहित समाज जन उपस्थित थे।*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.