Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 15, 2023

बेलगहना चौकी प्रभारी की लगतार बड़ी कार्यवाही 04 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार



बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा के साथ अविनाश मिश्रा 

बेलगहना---= पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देश पर नशे के कारोबार करने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने की निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु प्राप्त निर्देशों के पालन में वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान दिनांक 15.01.2023 को बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बिलासपुर की ओर से एक युवक एक्टीवा वाहन मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहा है। बेलगहना पुलिस को मिली उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर श्रीमान् उमनि एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर महोदया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा आशीष अरोरा दिशानिर्देश पर बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह, प्रआर रूद्रशंकर तिवारी, आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, ईश्वर नेताम की टीम गठित कर दारसागर चौक चौकी बेलगहना में मुखबिर के निशादेही पर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर बिलासपुर की ओर से हीरो ड्यूट क्र सीजी 10 एपी 3934 को पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम छगेन्द्र उर्फ वरूण साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 18 वर्ष 07 माह सा. गंगाश्री जिम के पास विनोबानगर तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर बतलाया ।


विधिवत कार्यवाही के दौरान आरोपी के वाहन के डिक्की से मादक पदार्थ गांजा वजनी 04 किलोग्राम बरामद हुआ. उक्त प्रकरण में बेलगहना पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ गांजा 04 किलोग्राम, परिवहन में प्रयुक्त वाहन क सीजी 10 एपी 3934, एवं मोबाईल  गांजा कीमती 56000 /रूपये का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। पुलिस के द्वारा आरोपी से जप्त मादक पदार्थ गांजा को किसी स्थान से लाया गया है तथा कहां जा रहा था। इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad