आज दिनांक 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को ग्राम भौरझिर के समीप लिंगा खुर्द जोकि घघरोलापटना ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है लिंगा खुर्द के किनारे नर्मदा का घाट जहां की आसपास के ग्रामों के लोग पर्व काल में स्नान करने आते नर्मदा के उत्तर तट पर स्थित डोभी ग्राम पंचायत के निवासी रामेश्वर शर्मा जो कि पंचायत सचिव है उनका पुत्र शुभम शर्मा एवं रामेश्वर शर्मा आनंद पटेल पिता नरेश पटेल जिनकी आयु लगभग 22 23 वर्ष बताई गई जो मकर संक्रांति के पर्व पर लिंगा घाट पर नहाने आए थे नहाते समय गहरे पानी में पहुंच जाने से दोनों लड़के डूबने लगे उपस्थित लोगों ने आनंद पटेल को तो बचा लिया लेकिन शुभम शर्मा तेज धार में डूब गया घटना की जानकारी मिलते ही गाडरवारा एसडीएम सृष्टि देशमुख गाडरवारा थाना प्रभारी राजपाल बघेल वीरेंद्र सूर्यवंशी राजेश शर्मा सिहोरा चौकी प्रभारी मूलचंद यादव नरसिंहपुर जिले से आए अन्य अधिकारी लिंगा मौजा के पटवारी कोटवार ग्राम पंचायत घघरोलापटना के सरपंच प्रदीप कौरव एवं अनेक ग्रामों के पंचायत सचिव आसपास के सभी ग्रामों के श्रद्धालु लोग भी उपस्थित रहे घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक गतिविधि प्रारंभ हो गई स्थानीय गोताखोर एवं पनडुब्बी सहित वह तो खूब गोताखोर द्वारा मृतक की खोज की जा रही है लेकिन अभी खोजा जा नहीं सका.
जिला नरसिंहपुर तहसील गाडरवारा सेंट्रल न्यूज़ इंडिया से बड़े लाल कौरव की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.