लाल बहादुर नगर में 07 और 08 जनवरी को दो दिवसीय मानस सम्मेलन का आयोजन।
सड़क चिरचारी। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव लाल बहादुर नगर में लगातार चालीस वर्ष से रामचरित मानस सम्मेलन श्री राम युवा मंच एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा कराया जाता है इस वर्ष भी 07 और 08 जनवरी को रखा गया है। जिसमें दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध 09 प्रतिभागी रामायण मंडलियों कार्यक्रम होना है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दो दिनों तक लाल बहादुर नगर में धार्मिक वातावरण रहता है इसके साथ आसपास के गांव वाले भी कथा सुनने के लिए भारी संख्या में पहुंचते हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ डोंगरगांव के विधायक श्री दलेश्वर साहु जी एवं अध्यक्षता श्री भावेश सिंह, विशिष्ट अतिथि श्रीमती तुलसी हीरा सोनी जी करेंगे और समापन आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव जी, अध्यक्षता - श्री खेदू राम साहु जी, विशिष्ट अतिथि - श्रीमती जागृति चुन्नी यदु जी, श्री रवि अग्रवाल जी, श्रीमती पुष्पलता वैष्णव जी,श्री देवेन्द्र साहु जी,श्री हेमलाल वर्मा जी, श्री रामाधार ओझा जी, श्री नोबल साहु जी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष खेदू साहू,पवित साहु , लोकेश साहू और तोरन ढिमर ने दिया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.