गुण्डरदेही । ग्राम पंचायत मुंदेरा मे युवा शक्ति मंच नव उदगार मानस मंडली ज्ञान गंगा महिला मानस परिवार के तत्वावधान मे व समस्त ग्रामवासी के सहयोग से 14 व 15 जनवरी को दो दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमे पुरूष वर्ग मंडली के लिए प्रथम पुरस्कार चार हजार एक रूपए दुसरा पुरस्कार पैंतीस सौ एक रूपए तीसरा पुरस्कार तीन हजार एक रूपए चतुर्थ पुरस्कार दो हजार एक रूपए व पांचवा पुरस्कार पन्द्रह सौ एक रूपए रखा गया है महिला वर्ग मंडली में प्रथम पुरस्कार तीन हजार एक रूपए दुसरा पुरस्कार पच्चीस सौ एक रूपए तीसरा पुरस्कार दो हजार एक रूपए व चतुर्थ पुरस्कार पन्द्रह सौ एक रूपए का पुरस्कार रखा गया है समापन अवसर पर 15 जनवरी रविवार को रात्रि मे संगी जहुरिया रामधुनी मंडली छिपली मगरलोड की प्रस्तुति होगी वही 29 जनवरी रविवार को ग्राम मे मंडई मेला का आयोजन रखा गया है रात्रि मे ग्रामवासियो के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी नाचा मोर मयारू बेटा नाच पार्टी भाठागांव (बी ) का कार्यक्रम होगा उक्त जानकारी सरपंच कमलेश्वर साहू ने दी है
*CNI news गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.