रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर : राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रदेशाध्यछ फूलो देवी नेताम आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर जिले में होने वाले अपने कार्यक्रमों में शिरकत करने पहूँची कार्यक्रम के पूर्व वे रतनपुर पहुंची जहां पर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया जिसके बाद वे माँ महामाया देवी जी के दर्शन करने मंदिर पहुंची जहाँ पर उन्होंने पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की मंदिर दर्शन पश्च्यात ट्रस्ट में आमजन एवं कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात की जहाँ पर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा राज्यसभा सांसद को माता का चित्र एवं चुनरी भेंट कर उनका अभिवादन किया गया,
जिसके उनका रतनपुर रेस्ट आगमन हुआ जहाँ लोगो से भेंट मुलाक़ात एवं भोजन कर सांसद अपनी आगे की कार्यक्रम की ओर प्रस्थान किया, उक्त आगमन में उनके साथ ब्लॉक कॉंग्रेस रतनपुर के अध्यक्ष रमेश सूर्या, प्रदेश सचिव किसान कॉंग्रेस दामोदर सिंह,महिला कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा पाण्डेय, प्रदेश सचिव महिला कॉंग्रेस किरण तिवारी, प्रवक्ता राजा रावत, विधानसभा महासचिव रवि रावत,यासीन अली,इल्यास कुरैशी,मोहर खान,जमुना माथुर,कमल सोनी,भान सिंह जगत,दुर्गा पटेल,कुमारी बाई यादव,पूर्णिमा वैष्णव,सुशीला मानिकपुरी,नीलेश माड़ेवार,आय्यूब मेमन सहित कॉंग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.