कलेक्टर ने दिए प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
इस योजना के तहत 121 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य किए गए
इस योजना अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2019 20 तक कुल स्वीकृत आवास 16125
शासन द्वारा जमा की जा रही, राशि 4 किस्तों में कुल ₹ 1.30 लाख सीधे हितग्राहियों के खाते में
पक्का मकान पाकर हितग्राहियों के परिवार में खुशी की लहर व्याप्त
खैरागढ़ 16 जनवरी 2023 । जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कुल 221 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2016-17 से वर्ष 2019-20 तक कुल 16125 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत हुआ है, जिनमें से वर्तमान में 14494 हितग्राहियों का आवास पूर्ण हो चुका है।
कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने शेष बचे निर्माणाधीन आवासो को अति शीघ्र पूर्ण कर हितग्राहियों को सौपनें के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ एवं छुईखदान से मिली संयुक्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में शासन द्वारा अविलंब निरंतर राशि 4 किस्तों में कुल ₹ 1.30 लाख, एफटीओ के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में जारी की जा रही है। इसके साथ आवास के हितग्राहियों को मनरेगा में 95 मानव दिवस का मजदूरी भुगतान किया जा रहा है। शासन के उक्क्त योजना का लाभ पाकर ग्रामीण हितग्राहियों के परिवारजनों में खुशी की लहर व्याप्त है। इसके साथ पक्का मकान में रहने का हितग्राहियों का सपना साकार हुआ है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.