Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 17, 2023

वितान योजना के अंतर्गत दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के प्रतिभावन विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग दी जा रही है

 वितान योजना के अंतर्गत दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के प्रतिभावन विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग दी जा रही है 





गुण्डरदेही । जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में व शिक्षा विभाग बालोद निर्देशन में प्रतिभा वितान योजना के अंतर्गत आठ दिवसीय कोचिंग कार्यशाला की शुरुआत गुण्डरदेही विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कचांदुर में हुई इस योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के प्रतिभावन विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग दी जा रही है कोचिंग की प्रथम दिवस विकास खंड शिक्षा अधिकारी नवीन यादव नोडल अधिकारी प्राचार्य श्रीमती प्रीतिबाला मुले सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती श्रद्धा ठाकुर ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया जिसमें विकासखंड गुण्डरदेही के अंतर्गत आने वाले विभिन्न माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से आए लगभग 64 छात्र-छात्राएं कोचिंग में उपस्थित हुए गुण्डरदेही विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवीन यादव ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग बालोद द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए प्रतिभा प्रावीण्य एवं प्रतिभा वितान नाम की विशेष कोचिंग का आयोजन किया जा रहा है प्रतिभा प्रावीण्य आवासीय कोचिंग है एवं प्रतिभा वितान के अन्तर्गत विकासखंड स्तर पर शनिवार एवं रविवार को कोचिंग कचांदुर में आयोजित की जा रही है नोडल अधिकारी प्राचार्य श्रीमती प्रीतिबाला मुले ने बताया कि विकासखंड स्तर से कोचिंग में शामिल सभी विद्यार्थियों को बेहतर व्यवस्था प्रदान की गई है कोचिंग नियमित चले एवं बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु सामूहिक प्रयास किए जा रहे है सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती श्रद्धा ठाकुर ने बताया कि कोचिंग में कक्षा 10 वीं एवं 12 वी में 32-32 विद्यार्थी सम्मलित है विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को कोचिंग कक्षाओं के माध्यम से आगामी दिनों में आयोजित बोर्ड परीक्षा हेतु विशेष मार्गदर्शन देते हुए अध्ययन के दौरान आने वाली दिक्कत ब्लूप्रिंट के आधार पर परीक्षा की तैयारी तथा विषय विशेषज्ञ द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए प्रश्न बैंक के माध्यम से विशेष तैयारी करवाई जाएगी ताकि ये छात्र-छात्राएं प्रदेश की बोर्ड परीक्षा की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर सके यह विशेष कोचिंग कक्षाएं 14 जनवरी से प्रत्येक शनिवार  रविवार को सुबह दस से चार बजे तक आयोजित की जाएगी जिसमें विषय विशेषज्ञ शिक्षक के द्वारा इन छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान कर आगामी बोर्ड परीक्षाओं हेतु विशेष तैयारी हेतु प्रेरित किया जाएगा पालकों द्वारा जिला प्रशासन बालोद एवं शिक्षा विभाग की उक्त योजना की प्रशंसा की गई छात्र-छात्राएं इस अभिनव अवसर का लाभ लेने उत्सुक नजर आए नवल किशोर साहू मुकेश कुमार साहू अतुल अवस्थी नेहा तायडे धर्मेंद्र सोनी पीवी जैकसन कुलेश्वर सिंह साहू रूपेश कुमार साहू धर्मेंद्र सोनी रूपेश कुमार साहू अश्वनी कुमार साहू सरिता यदु अजय ठाकुर ओमप्रकाश देवांगन लिल्ली पुष्पा एक्का विषय विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है 




CNI news गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad