गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 1फरवरी से
सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी 20जनवरी 23 समर्थन मूल्य में गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन, आगामी 1 फरवरी से प्रारंभ होकर 25 फरवरी तक चलेगा किसानों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय स्तर पर स्थित सुविधा केन्द्रों में एवं सहकारी समिति एवं वितरण संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों तथा एमपी किसान एप के माध्यम से नि: शुल्क तथा एमपी आनलाईन कियोस्क,काॅमन सर्विस सेंटर,लोक सेवा केन्द्र के साथ ही निजी व्यक्ति द्वारा संचालित सायबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन की सूविधा रहेगी। किसान को पंजीयन के लिए भूमि से संबंधित दस्तावेज, बैंक खाता नं. एवं आईएफएस सी कोड की जानकारी, आधार एवं अन्य फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। बटाईदार,कोटवार,वन पट्टा धारी,सिकमी किसानों का पंजीयन केवल सहकारी समिति एवं वितरण सहकारी संस्था स्वर पर स्थापित पंजीयन केन्द्र में ही किया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.