गौरेला— जिला शिक्षा अधिकारी एन.के.चंद्रा ने आज जिले के मरवाही विकासखंड अन्तर्गत प्राथमिक शाला बरटोला(नारौर) का निरीक्षण किया एवं बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने साथ ही स्कूल की मरम्मत और रंगाई पुताई जल्द कराने के निर्देश प्रधानपाठक को दिये...
जीपीएम— आगे उन्होंने हाई स्कूल सिवनी का औचक निरीक्षण किया। यहाँ पर उन्होंने बच्चों से उनके कोर्स को लेकर जानकारी ली साथ ही शिक्षकों को कोर्स पूरा कर रिवीज़न कराने की बात कही एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को पढ़ाई के लिये एवं बेहतर अंक लाने के प्रोत्साहित भी किये।जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिये कुछ टिप्स भी दिये ताकि उन्हें परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सके। जिला शिक्षा अधिकारी श्री चन्द्रा ने विद्यालय के शिक्षकों की मीटिंग भी लिये और उन्हें कोर्स पूरा करने के बाद कम से कम दो बार रिवीज़न कराने हेतु निर्देशित किया,
साथ ही बोर्ड से प्राप्त प्रश्नों को समय रहते हल कराने एवं बच्चों को तैयारी कराने को निर्देशित किए ताकि बेहतर परिणाम जिले का आ सके।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.