कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा नव वर्ष 2023 का पहला क्राइम मीटिंग लेकर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को दिया गया आवश्यक निर्देश।
असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्यवाही।
किसी भी अपराधिक घटना को छोटा ना मानकर सूचना प्राप्त होते ही तत्काल मौके पर करें टीम रवाना।
होटल, ढाबा, लाज, किराये के मकान, गुण फैक्ट्री आदि निजी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के विस्तृत जानकारी रखें।
अपराधियों को उचित सजा दिलाने हेतु उपस्थित साक्ष, गवाहों के साथ-साथ फॉरेंसिक, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी अधिक से अधिक जुटाने का करें प्रयत्न।
नाबालिक बालक/ बालिकाओं को अपराधिक गतिविधि से बचाने हेतु समय-समय पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान।
लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर करें मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उचित कार्यवाही।
अनसुलझे पेंडिंग अपराधों का जल्द से जल्द करें निराकरण।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा आज दिनांक-07-01.2023 को 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नव वर्ष 2023 का पहला क्राइम मीटिंग लिया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक, उप. पुलिस अधीक्षक श्री जय सिंह मरावी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री जगदीश उइके, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री संजय ध्रुव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह एवं जिले के समस्त थाना/चौकी व कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्हें पुलिस कप्तान के द्वारा नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व वर्ष 2022 में किये गये कार्यों से और बेहतर कार्य कर कबीरधाम पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने कहा गया। जिसके साथ साथ थाना एवं चौकी प्रभारियों को थाना चौकी बेसकैंप आदि में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए थाना चौकी परिसर की साफ-सफाई रखकर थाना क्षेत्र में यदि कोई ऐसे असामाजिक तत्व हैं, जो क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, तो ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही कर थाना क्षेत्र को अपराधिक गतिविधियों से पूर्णता मुक्त रखे
CNI NEWS कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.