Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 21, 2023

मारवाड़ी-युवा मंच के 39-वें स्थापना-दिवस पर कोटा शाखा के द्वारा एकदिवसीय-रक्तदान-शिविर में 51-डोनरो ने रक्तदान किया।

 मारवाड़ी-युवा मंच के 39-वें स्थापना-दिवस पर कोटा शाखा के द्वारा एकदिवसीय-रक्तदान-शिविर में 51-डोनरो ने रक्तदान किया।



रक्तदान को लेकर लोगो में जागरूकता बढ़ी रक्तदान को लेकर युवाओ के बीच नगर की युवतियों का जज्बा भी देखने लायक रहा।

  रतनपुर  ताहिर अली की रिपोर्ट  

रतनपुर...अखिल-भारतीय-मारवाड़ी युवा मंच के 39-वें स्थापना-दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार 20-जनवरी को कोटा-शाखा के मारवाड़ी-युवा मंच के द्वारा अग्रसेन-भवन कोटा में एकदिवसीय-रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया था.. जिसमे कोटा-नगर के लोगो ने काफी संख्या में रक्तदान-करके स्थापना-दिवस को खास बना दिया एक- दिवसीय-रक्तदान शिविर में 51-डोनरो ने ब्लड-डोनेट किया।

रक्तदान को लेकर नगर के युवाओ के बीच नगर की युवतियों का जज्बा भी देखने लायक रहा-

आयोजित एकदिवसीय-रक्तदान शिविर में कोटा-नगर के युवावर्ग-कोटा-थाना के जवानों सहित पाटिल-रेल-इंफ्रास्टक्चर-प्रायवेट-लिमिटेड के अधिकारी-कर्मचारी नर्सिंग की प्रशिक्षु-छात्राएं के द्वारा रक्तदान किया गया.. वर्तमान समय में रक्तदान को लेकर कोटा नगर में पहले से ज्यादा जागरूकता आई है..खासकर समाज के युवा वर्गों में जागरूकता बढ़ी है..कोटा-नगर में शुरुआती रक्तदान-शिविर का आयोजन "हॉस्पिटल-ब्लड-मेडिसिन" द्वारा इसी अग्रसेन-भवन में किया गया था..जिसके बाद से यह सिलसिला कोटा-नगर में लगातार जारी है..शुक्रवार को आयोजित रक्तदान-शिविर की सबसे खास बात यह रही की कोटा-नगर के युवाओ के अलावा पहली बार 20-से-25 युवतियां भी रक्तदान करने शिविर पहुच गई थी..मेडिकल-परीक्षण के बाद अधिकतर युवतियों के वजन और हीमोग्लोबिन कम होने के वजह से वो रक्तदान नहीं कर पाई पर उन युवतियों के हौसलो को देखकर उपस्थित-जन भी हैरान रह गए थे..वो सभी युवतियां अगली बार रक्तदान करने के जज़्बे के साथ वहा से चली गई।

सामाजिक-दायित्वों का निर्वहन करने में अग्रसर कोटा-मारवाड़ी-युवा-मंच के पदाधिकारी----

मारवाड़ी-युवा-मंच कोटा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा समाज से जुड़ी समाजिक कार्यों के प्रति अपनी भूमिका का निर्वहन लगातार कर रही है, मारवाड़ी युवा-मंच कोटा के अध्यक्ष प्रतीक-अग्रवाल सचिव आकाश-अग्रवाल के द्वारा बताया गया की पूरे देश भर में कही भी किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है..तो वह उन्हें रक्त उस शहर के संबंधित मारवाड़ी-युवा मंच शाखा से संपर्क करके  उन्हें रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास करते है..विगत 39 वर्षों से मारवाड़ी-युवा-मंच शाखा राष्ट्रीय-स्तर पर समाज-कल्याण के कार्य कर रही है एवं समय-समय पर समाज-हित के लिए बहुत सी योजना चलायी जाती है।

रक्तदान-शिविर में एकता-ब्लड-बैंक बिलासपुर सहित इनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।

शुक्रवार को आयोजित के इस रक्तदान शिविर  पूरे कार्यक्रम को कोटा-शाखा मारवाड़ी-युवा-मंच के सदस्यो में प्रतीक-अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, चंद्रकांत-अग्रवाल, उमेश-अग्रवाल, प्रवेश-अग्रवाल पीयूष-अग्रवाल, अखिल-अग्रवाल  रुद्र-अग्रवाल, अमित-अग्रवाल, अंकित-अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल एवं मारवाड़ी-युवा मंच कोटा के सदस्यों की सहायता से एकता-ब्लड-बैंक बिलासपुर को 51-यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया गया, आयोजित रक्तदान शिविर में एकता-ब्लड-बैंक के सदस्यों की भी उल्लेखनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad