स्वास्थ्य विभाग छुई खदान के अधिकारी कर्मचारी प्राथमिक शाला पुरैना पहुंचे।
खैरागढ़/ छुईखदान / गंडई । शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना में स्वास्थ्य विभाग छुई खदान के अधिकारी कर्मचारी अचानक पहुंचे और बच्चों को स्वास्थ्य संबधित जानकारी दिए।मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी दिए।शारीरिक साफ सफाई और अपने आसपास के साफ सफाई के बारे में जानकारी दिए।खाना खाने से पहले अपने हाथ पैर को साबुन से धोना और शौचालय से आने के बाद पुन: साबुन से हाथ धोना चाहिए।नाखूनों और कपड़ों को साफ रखना चाहिए।चिरायु टीम कब आया था और कौन कौन से शारीरिक सबंधित चेकअप किया था।तब प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने बताया कि तीन और पांच नवंबर को आया था और चिरायु टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था।साप्ताहिक आयरन गोली की जानकारी लिया गया और प्रत्येक मंगलवार को खिलाने के लिए कहा ।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जानकारी दी गई।स्वास्थ्य विभाग छुई खदान से श्री रोहित साहू स्वास्थ्य सुपरवाइजर और श्री के पी साव बी ई टी ओ पहुंचे थे।इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन,सहायक शिक्षक श्री गोकुल राम वर्मा,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राम किशुन जंघेल, श्री हंस राम जंघेल उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.