Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 19, 2023

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में 46 हजार 734 आवास पूर्ण

 


- वर्तमान में विगत तीन माह में तीनों जिलों के कुल 17 हजार 477 हितग्राहियों को 33 करोड़ 15 लाख 26 हजार रूपए  का किया गया भुगतान

राजनांदगांव 19 जनवरी 2023। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत राजनांदगांव,  मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक कुल 57 हजार 116 हितग्राहियों के आवास की स्वीकृति की गई है जिसमें से जिले में 46 हजार 734 आवासों को पूर्ण करा लिया गया है। वर्तमान में 3 हजार 374 आवास प्रगतिरत है, आवासों की प्रगति के आधार पर जियो टैग कराते हुए अगामी किश्तों का भुगतान किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने बताया कि जिले एवं जनपद स्तर से अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा सतत निरीक्षण कर हितग्राहियों को आवास पूर्ण कराने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्ष 2020-21 में स्वीकृत 7 हजार आवासों के हितग्राहियों के खाता का सत्यापन भी किया जा रहा ताकि  प्रथम किश्त की राशि भुगतान करने के निर्देश प्राप्त होने पर भुगतान की कार्यवाही कराते हुए आवासों को प्रारंभ किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विगत तीन माह में 17 हजार 477 हितग्राहियों को राशि 33 करोड़ 15 लाख 26 हजार रूपए  प्रदान किया जा चुका है। जैसे-जैसे आवास निर्माण में प्रगति आती जा रही है, वैसे-वैसे अगामी किश्त की राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। स्थायी प्रतीक्षा सूची में वर्तमान में 44 हजार 098 पात्र हितग्राहियों का स्वीकृति प्रदान किया जाना शेष है, आगामी लक्ष्य की प्रत्याशा में उक्त स्थायी प्रतीक्षा सूची से 15 प्रतिशत हितग्राहियों का आवास साफ्ट में पंजीयन कराये जा रहा है। वर्ष 2011 के आर्थिक एवं सामाजिक सर्वे सूची में छुटे हुए पात्र परिवारों की सूची (आवास प्लास) में कुल 52 हजार 328 परिवारों का नाम आन लाईन जोड़ा गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad