Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 19, 2023

आईजी द्वारा पुरस्कृत किये गये बीट प्रभारी राजेश कुजूर

  



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


सरगुजा - पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा रेंज के सभी जिलों में पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलायू जा रहे नवीन बीट प्रणाली सिस्टम के तहत सभी थाना चौकी क्षेत्रों में लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने व लोगों को पुलिस से संबंधित किसी भी सहायता / सूचना की त्वरित जानकारी के आदान प्रदान करने में बहुत बड़ा सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिसका असर जिला जशपुर में थाना तपकरा अंतर्गत ग्राम सिंगिबहार में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर देखा गया।दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल क्षेत्र के बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक राजेश कुजुर को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त हुई। बीट प्रभारी द्वारा अपने जिले के पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी से अवगत कराया गया ,  जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घायलों के उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। तीर्थ यात्रियों को तत्काल सहायता मिलने से कई घायलों की जान बचाई गई। पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा संपूर्ण मामले की विस्तृत जानकारी से आईजी सरगुजा रेंज को अवगत कराया गया। मामले की जानकारी प्राप्त होने पर आईजी सरगुजा राम गोपाल गर्ग द्वारा थाना क्षेत्र के बीट प्रभारी की तत्परता एवं श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक राजेश कुजूर थाना टपकरा जिला जशपुर की प्रशंसा करते हुये उन्हें नगद ईनाम राशि से पुरस्कृत करते हुये कहा कि ऐसे ही लगन एवं तत्परता से कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी पुरस्कृत किया जावेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad