सी एन आई न्यूज सिवानी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
14, 2023
सिवनी। पति-पत्नी के विवाद में शनिवार को सुबह लगभग 8:00 बजे आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी के शरीर में लगभग 5 फुट लंबी लोहे की रॉड (सरिया) में बनाई गई बर्छी घुसेड़ दी। शरीर में बरछी घुसते ही 30 वर्षीय पत्नी लहूलुहान हो गई। ससुर व पड़ोसियों ने उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए नागपुर ले गए। पुलिस ने फिलहाल मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटंगी बंजर बादलपार चौकी थाना कुरई निवासी भागवती करवेती पति विनोद करवेती (30) का विवाद शनिवार को सुबह घर पर किसी बात को लेकर हो गया। वही आवेश में आए पति विनोद ने अपनी पत्नी भागवती के ऊपर समीप में रखी लगभग 5 फुट लोहे की रॉड में बनाई गई बर्छी शरीर में घुसेड दी जो आर पार हो गई। शरीर में बर्छी लगते ही महिला के शरीर से रक्त की धारा बह गई। लहूलुहान हालत में भागवती को जिला अस्पताल सिवनी लाया गया। यहां उसका एक्सरा किया गया तथा गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टर अभय सोनी व डॉ विनन्या प्रसाद ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बरछी लगी लगाई हालत में लाए अस्पताल – भागवती के शरीर में 5 फुट लोहे की बर्छी उसके शरीर में फस गई और बर्छी लगी लगाई हालत में उसे एंबुलेंस वाहन से लाया गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस के ईएमटी हियाराम गजभिए, पायलट शुभम व सचिन मौके स्थल पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक गंभीर रूप से घायल भागवती को जिला अस्पताल लेकर आए।
नायब तहसीलदार ने लिए बयान – शरीर में 5 फुट लंबी लोहे की रॉड बाहर लगी देखकर अस्पताल में खड़े लोगों के भी होश उड़ गए जिला अस्पताल चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी संदीप दीक्षित ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधिकारी को दी तथा नायब तहसीलदार को अवगत कराया जहां मौके पर नायब तहसीलदार अभिषेक यादव पहुंचे। उन्हीं के समक्ष जिला अस्पताल में महिला का एक्स्ट्रा हुआ व बयान लिए गए तथा डॉक्टर ने गंभीर हालत देखकर रेफर कर दिया। बर्छी शरीर के दाहिने हिस्से में घुसी तथा वह बाहर तक निकल गई। जिसके चलते महिला का छाता क्षतिग्रस्त हुआ व डायफॉम फट गया।
इस मामले में घायल भागवती करवेती के ससुर किशनलाल करवेती ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विनोद और छोटा बेटा प्रमोद दोनों अलग-अलग रहते हैं। शनिवार को बड़े पुत्र विनोद और बहू भागवती इन दोनों के बीच में ना जाने किस बात पर विवाद हुआ यह तो पता नहीं। लेकिन बर्छी लगने की खबर मिलते ही वह सन्न रह गए। पड़ोसियों की मदद से उपचार कराने लाए हैं महिला की साड़ी कपड़े पूरी तरह खून से रक्त रंजित हो गए।
एक्सरा में हुई स्थिति स्पष्ट – लोहे की रॉड बाहर से नजर आ रही थी शरीर के अंदर कितनी घुसी थी यह समझ में नहीं आ रहा था। महिला का जब एक्सरा किया गया तब पता चला शरीर के काफी हिस्से में लोहे की रॉड घुस चुकी है। एक्सरा में यह भी समझ में आया कि बरछी का कुछ हिस्सा महिला के पेट के बाहर निकल गया। इसके साथ ही अधिक रक्त बह जाने से महिला की स्थिति और भी नाजुक बन गई है।
जिला अस्पताल में ग्लाइंडर से काटा रॉड – महिला के शरीर में घुसी लगभग 5 फुट लोहे की रॉड को जिला अस्पताल में लोहे काटने वाली मशीन ग्राइंडर से काटा गया। जब रॉड छोटी हो गई तब महिला का एक्सरा कराया गया तथा लोहे की रॉड का हिस्सा अलग कर उसे पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में रखा।
मौके स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी – पति-पत्नी के विवाद पर भागवती को बर्छी लगने की सूचना मिलते ही डीएसपी बरघाट शशिकांत सरयाम, कुरई थाना प्रभारी m.l. मरावी, बादलपार चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा, आरक्षक विजय मराफे मौके स्थल पर पहुंचे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.