Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 15, 2023

कास्मो एक्सपो २०२३ छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर लगायी गई है,छायाचित्र प्रदर्शनी ।

 


सी एन आइ न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं एवं विगत चार वर्षों की उपलब्धि पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी राजधानी रायपुर में चल रहे ‘कास्मो एक्सपो-2023 ट्रेड एंड बिल्ड फेयर‘ में लगाया गया है। विधानसभा रोड स्थित श्रीराम बिजनेस पार्क में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कास्मोपालिटिन के द्वारा शुक्रवार को ‘कास्मो एक्सपो-2023 ट्रेड एंड बिल्ड फेयर‘ का भव्य शुभारंभ हुआ। 13 से 16 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में लगभग 350 स्टॉल लगाए गए हैं। 


गौरतलब है कि कास्मो एक्सपो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर अब मध्यभारत का सबसे बड़े ट्रेड फेयर के रूप में पहचान बना चुका है। इस एक्सपो में शासकीय व निजी सेक्टर के करीब 350 स्टॉल शामिल हैं। कास्मो एक्सपो में लगाये गए स्टॉलों में उद्योग-व्यापार से जुड़े लगभग सभी सेक्टर शामिल हैं, जिसमें मुख्यतः रियल एस्टेट, बिल्ंिडग कंस्ट्रक्शन, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन, टेक्नोलॉजी इनोवेशन, मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस, बैंक एंड फाइनेंस, ट्रेवल्स एंड टूरिज्म, एजुकेशन, हेल्थ केयर, लाइफ स्टाइल और जनरल स्टॉल शामिल हैं। इनमें शासकीय विभागों व निजी समूह के स्टॉल हैं। कास्मो एक्सपो में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। 


जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजन स्थल पर राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगायी गई है। सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब, वनोपज की खरीदी और गोधन न्याय योजना जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। योजनाओं की जानकारी एलईडी स्क्रीन के जरिए भी दी जा रही है और यहां आने वाले लोगों को योजनाओं से संबंधित पॉम्पलेट और ब्रोशर भी वितरित किए जा रहे है। स्टाल मे छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत-संगीत पर आधारित कार्यक्रम भि प्रस्तुत किए जा रहे हैं ।

फूड कोर्ट का स्टाल इस बार रायपुर फूडि लवर्स कै द्वारा संचालित किया गया है। जिनके लिए वृहद डोम है,जहां पर ४५ स्टाल लगाए गये है ।यहां पर लोगों को देश के विभिन्न राज्यों के व्यंजनों कै साथ -साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजन  का भी लुफ्त उठाने का अवसर मिलेगा ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad