*विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बखारी के राजा ने लगाया पहला शतक*
*-दिनेश राय मुनमुन ने मिशन स्कूल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया*
सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
*सिवनी*- आज विधानसभा विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता बखारी टीम के राजा खान ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का पहला शतक लगाकर अपनी टीम विजय दिलाई। उक्ताशय की जानकारी विधायक प्रतिनिधि खेल विभाग श्री मनीष मोनू मिश्रा द्वारा दी गई है। श्री मिश्रा ने बताया कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित सिवनी विधानसभा विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 आज सदभावना मैच सहित 10 मैच ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों के मध्य खेले गये। श्री मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता प्रतिदिन अनुसार नगर बड़ा मिशन स्कूल मैदान पर मैच प्रारंभ होने के पहले राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात खेले गये मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे। प्रथम मुकाबला सदभावना के तौर पर प्रिंट मीडिया विरुद्ध इलेक्ट्रिक मीडिया के बीच खेला गया। जिसमे 07 विकेट से प्रिंट मीडिया विजेता विजेता रही। द्वितीय मैच समनापुर विरुद्ध केवलारी 06 रन से केवलारी विजेता, तृतीय मैच गोरखपुर विरुद्ध दरबई 07 विकेट से दरबई विजेता, चतुर्थ मैच बीजादेवरी विरुद्ध रामगढ़ 14 रन से बीजादेवरी विजेता, पंचम मैच बखारी विरुद्ध सुकरी के बीच खेला गया। जिसमें बखारी के खिलाड़ी राजा खान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता पहला शतक जड़कर अपनी टीम को विजयश्री दिलाई। साथ ही मैन ऑफ दा मैच का पुरुस्कार भी प्राप्त किया। इसी प्रकार पीजी कॉलेज मैदान पर प्रथम मुकाबला कमकासुर और दिघोरी के मध्य खेला गया। जिसमे कमकासुर विजेता रही द्वितीय कहंरगाव विरुद्ध हथनापुर कहंरगाव विजेता तृतीय मेहराखापा विरुद्ध विजयपानी, विजयपानी विजेता चौथा बोरदाई विरुद्ध डुंगरिया बोरदई विजेता, पांचवा मैच जमुनिया कोठियां के बीच खेला गया जिसमें कोठिया विजेता रही।
उक्त मुकाबलों में शरद दुबे, रोहित राठौर, दुर्गेश इनवाती, दीपक राठौर, राजा खान, तीरथ श्रीवास, रेखन, अशफाक खान, सुरेन्द्र नागेश्वर एवं प्रिंस पटेल मैन ऑफ दा मैच रहे। तथा श्री आदित्य शरणागत, श्री सूरज पंचेश्वर, श्री आर्यन यादव, श्री विजय चौहान, श्री सुभाष यादव एवं श्री बंटी ठाकुर ने निर्णायकों की भूमिका अदा किया। श्री मनीष मोनू मिश्रा ने आगे बताया कि इस दौरान विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* ने मिशन स्कूल पहुंचकर खिलाड़ियों प्रतियोगिता समिति का हौंसला बढ़ाया। तथा कुछ समय कामेंट्री कर मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। इसके साथ ही विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* ने प्रतियोगिता में पधारी विदिशा शमशाबाद की विधायक श्रीमती राजश्री सिंह का आत्मीय स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.