*विधायक दिनेश राय मुनमुन मां बैनगंगा की महाआरती में हुए शामिल।*
*- श्रीमद भगवद कथा का किया श्रवण*
सी एन आई न्यूज सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
*सिवनी*- आज दिन- *शनिवार*, दिनांक *14/01/2023* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* महाआरती में शामिल हुए।
महापर्व मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर लखनवाड़ा घाट में शाम 05:00 बजे से आयोजित मां बैनगंगा की महाआरती एवं मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर आपने भक्तजनों की गरिमामय उपस्थिति में सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामनाओं के साथ मां बैनगंगा की आरती किया। तदुपरांत विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* ने मेले का भ्रमणकर आमजनों को मकरसंक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम के पूर्व दोपहर 03:00 बजे विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* शमसादाब (विदिशा) विधायक श्रीमती राजश्री सिंह के साथ ग्राम चारगांव में बघेल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भगवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर आपने पूज्य पंडित श्री शिवम शुक्ल जी महाराज प्रयागराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा गुरु जी के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही कथा का श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.