Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 29, 2023

खैरागढ़: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अब तक 8 खिताब से साथ छाया जिला केसीजी


 *खैरागढ़: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अब तक 8 खिताब से साथ छाया जिला केसीजी*

  *आयोजन पूर्व केसीजी कलेक्टर डॉ जगदीश कुमार सोनकर ने प्रतिभागियों से मिलकर किया था प्रोत्साहित*

*सुआ, करमा, चित्रकला, नाटक और हारमोनियम सहित 5 प्रतियोगिता में जमाया प्रथम स्थान पर कब्जा*

*खो-खो और लोकनृत्य में द्वितीय एवं बांसुरी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ*

*तबला और लोकगीत का परिणाम न्यूज़ बनाये तक आना बाकी था, प्रदर्शन के आधार पर इसमे भी स्थान मिलना तय बताया जा रहा है*

खैरागढ़ 29 जनवरी 2023

राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के द्वितीय दिवस जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के नाम रहा। अब तक जिला को 8 श्रेणियों में विजेता का ख्याब मिल चुका है। सुआ, करमा, हारमोनियम, नाटक, चित्रकला में प्रथम, खो-खो और लोकनृत्य में द्वितीय एवं बांसुरी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।अब तक प्राप्त परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए केसीजी के कलेक्टर डॉ जगदीश कुमार सोनकर ने प्रसन्नता जताते हुए विजयी टीम व उनके प्रशिक्षकों को बधाई प्रेषित की है। तबला और लोकगीत का परिणाम न्यूज़ बनाये तक आना बाकी था, प्रदर्शन के आधार पर इसमे भी स्थान मिलना तय बताया जा रहा है।


रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 15 से 40 आयु वर्ग में करमा नृत्य में दुर्ग, रायगढ़, सूरजपुर, कांकेर और बालोद जिले के कलाकारों ने पारम्परिक परिधानों से सज-धज कर मुख्य मंच पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोरबा महासमुंद जशपुर और खैरागढ़ के कलाकारों ने करमा नृत्य की प्रस्तुति दी, जो दर्शकों को खूब भाया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में प्रचलित अनेक लोक नृत्यों में से करमा नृत्य एक है। करमा नृत्य राज्य में निवास करने वाली जनजातियों द्वारा किया जाता है। 


ये जनजातियां सरई एवं करम वृक्ष के नीचे इकठ्ठा होकर करमा गीत गाकर नृत्य करते हैं। जनजाति समूह वर्ष में एक बार इकठ्ठा होकर देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करके उत्सव मनाते हैं और करम वृक्ष की टहनी को जमीन में गड़ाकर चारों और घूम-घूमकर आनंदपूर्वक करमा नृत्य करते हैं। करमा नृत्य हमें कर्म का संदेश देता है। युवा महोत्सव के विभिन्न विधाओं में खैरागढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा जिसमे 15 से 40 आयु वर्ग में  लोकनृत्य में द्वितीय स्थान,सुवा नृत्य में प्रथम स्थान,नाटक और चित्रकला में प्रथम स्थान, बांसुरी वादन में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, वहीं क्रीड़ा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खो खो की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad