दिनांक 28.01.2022 को मानपुर विकासखंड के दौरे पर रहे संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी
समर्थन मूल्य में 65 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी वनांचल में आजीविका के लिए वरदान साबित हो रही है: इंद्रशाह मंडावी
क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी गत दिवस मानपुर विकासखंड के दौरे पर रहे। जहां वे संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने ऊंचापुर ग्राम पंचायत तेरेगांव में क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवम उत्कृष्ट खिलाड़ी को पुरुस्कृत किया। इसके बाद विधायक का काफ़िला दूर वनांचल कनेली पंचायत के चंवरगांव पहुंचा जहां चिखलाकसा, मदनवाड़ा, बसेली के स्कूली बच्चों का संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होकर खेल का आनंद लिया। उन्होंने कहा की खेल मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक स्वास्थ्य हेतु अति आवश्यक है। वर्तमान में खेल के दिशा में आसानी से करियर बनाया जा रहा है।
हमारी सरकार भी लगातार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। वनांचल क्षेत्र, अतीत में जिस नाम से दहशत होता था वहां आज विकास की धारा बह रही है वनांचल के विकास के लिए कांग्रेस की सरकार ने रोड मैप तैयार किया है। समर्थन मूल्य पर 65 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी वनांचल में आजीविका के लिए वरदान है। धान का मूल्य, कर्जा माफ़, बिजली बिल हॉफ जैसे योजना ने आम लोगो के जेब में पैसा बचाने का कार्य किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार कार्य कर रही है।
*बॉक्स*
विधायक ने चंवरगांव विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें मुख्य रूप से स्कूल के आहता निर्माण का लोकार्पण एवं सामुदायिक भवन निर्माण सहित एस डब्ल्यूई मद से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश शाह मंडावी, छाया उईके, दिनेश उसेंडी, रामकेवल विश्वकर्मा, शमीम तिगाला, क्षेत्र के सरपंच, शिक्षक गण, स्कूली बच्चें, खिल्लाड़ी एवम हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट....




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.