नदीम मेमन द्वारा आयोजित खैरागढ़ प्रीमियर लीग का समापन 8 को।
नेशनल कांग्रेस वर्कर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व जिला KCG के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नदीम मेमन व उनकी टीम द्वारा "भारत जोड़ो नफरत छोड़ो" के बैनर तले राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में विगत 17 दिसम्बर से अयोजित खैरागढ़ प्रीमियर लीग का समापन 8 जनवरी को होने जा रहा है। जिसमे शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही पुलो का फाइनल मैच खेला जाएगा जिसमें शहरी टीमों में कुम्हारी 11 व फाइव स्टार दुर्ग के बीच फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें कि समापन समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल होने वाले है।
खैरागढ़ सहित क्षेत्र के आस पास के खेलप्रेमियों व क्षेत्रवाशियो को इस अयोजन का इंतजार रहता है, इस तरह के बड़े आयोजन को कराने के किए क्षेत्रवाशी इस आयोजन के आयोजक भाई नदीम मेमन का आभार जता रहे है। इस अयोजन में ग्रामीण टीमों में जिला KCG के अंतर्गत आने वाले समस्त टीमों को रखा गया था व शहरी टीमों भी छत्तीसगढ़ की तमाम बड़ी टीम जैसे कुम्हली–11, रायपुर, दुर्ग,भिलाई राजनादगांव,कवर्धा, कुम्हारी व धमधा के कई बड़े टीम इस मुकाबले में सामिल हुए थे।
टर्नामेंट के आयोजक नदीम ने बताया की इस अयोजन में क्षेत्रवाशियो व समस्त खेल प्रेमियों का सहयोग मिला वह हमारा आयोजन सफल रहा ।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.