रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग महिला व पुरुष 2023 के 8वे सीजन के लिए खिलाडीयो का चयन ट्रायल कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर में लिया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग महिला व पुरुष टीम चयन ट्रायल 12 से 14 जनवरी तक कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चयन ट्रायल लिया गया
जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से 900 से अधिक महिला व पुरुष कबड्डी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग में शामिल हुवे थे छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग का यह 8 वा वर्ष है इस चयन ट्रायल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों व नगर इकाई के महिला व पुरुष कबड्डी खिलाड़ी ने ट्रायल चयन प्रतियोगिता में लगभग 900 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुवे थे छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ व जिला कबड्डी संघ बिलासपुर के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता कराने का लक्ष्य छत्तीसगढ़ से रास्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी तैयार करना है और रास्ट्रीय प्रतियोगिता में मैडल जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करना है
छत्तीसगढ़ ट्रायल चयन प्रतियोगिता महिला व पुरुष वर्ग में बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, बेमेतरा, कोरिया, मुंगेली, रायपुर ,दंतेवाड़ा, बस्तर, कोरिया, शक्ति, खैरागढ़, सूरजपुर, धमतरी, राजनादगांव व पेंड्रा के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया है इस दौरान छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव, अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर जीवन मिश्रा,सचिव जिला कबड्डी संघ बिलासपुर प्रदीप यादव,रेफरी बोर्ड चैयरमेन हरबंस कस्तूरिया,रास्ट्रीय निर्णायक जितेंद सराफ,व्यायाम शिक्षक महेन्द्र पटेल,के पी कश्यप,राकेश देवांगन,सिनियर कबड्डी प्रशिक्षक पुन्नी राम साहू,जीत राम पटेल आदि चयन ट्रायल समय उपस्थिति थे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.