विधायक कुंवर सिंह निषाद ने नगरवासियो को छेरछेरा पुन्नी पर्व की शुभकामनाएं देकर मांगा अन्न दान।
गुण्डरदेही । विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर्व परम्परा के अनुरूप आज सवेरे ब्लाक मुख्यालय गुण्डरदेही के बस स्टेण्ड से मुख्य मार्ग की दुकानों और घरों में जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगा महिलाओं ने तिलक लगाकर संसदीय सचिव का स्वागत किया और अन्न के रूप मे धान चावल व रूपए भेंट किए छेरछेरा पर्व पर विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान का यह उत्सव पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार के रूप में मनाया जाता है विधायक निषाद ने कहा कि छेरछेरा पुन्नी पर बच्चों युवाओं किसानों मजदूरों और महिलाओं की टोली घर-घर जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगते हैं इस पर्व में समानता का भाव प्रमुखता से उभर कर सामने आता है धनी और गरीब व्यक्ति एक दूसरे के घर दान मांगने जाते हैं और दान में एकत्र धान व राशि और सामग्री गांवों में रचनात्मक कार्यों में लगाई जाती है उन्होंने कहा कि छेरछेरा के महादान की परम्परा की यह भावना है कि किसानों द्वारा उत्पादित फसल केवल उसके लिए नहीं अपितु समाज के अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए भी काम आती है इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू केके राजू चन्द्राकर उमाशंकर साहू सलीम खान रिजवान तिगाला किशन पांड़े आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
*CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.