Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 9, 2023

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने की घोषणा..... चाइनीज मांझा बेचने वालों पर लगेगी रासुका।

 गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने की घोषणा..... चाइनीज मांझा बेचने वालों पर लगेगी रासुका।


सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

भोपाल।  8 जनवरी 2023 - मध्यप्रदेश में चाइनीज   मांझा बेचने वालों की अब खैर नहीं है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर मकर संक्रांति के अवसर पर मध्य प्रदेश में कोई भी चाइनीस मांझा बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध रासुका के तहत कार्यवाही हो सकती है| मकरसंक्रांति का पर्व आ रहा है। इस पर्व के मौके पर पतंगबाजी भी खूब होती है। पतंगबाजी में चाइनीज मांझे पर रोक के बाद भी बाजार में यह खूब बिकता है।चायनीज मांझे के इस्‍तेमाल के चलते लगातार दुर्घटनाओं का भय बना रहता है।चाइनीज मांझे के कारण लोगों की मौत की घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसे ही मामलों पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने इस मामले में सख्‍त रुख अपनाया है। गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने यह घोषणा की है कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ रासुका जैसी कार्रवाई हो सकती है। उन्‍होंने चाइनीज मांझा बेचने वालों को खबरदार करते हुए कहा कि वे इससे बाज आएं। ज्ञात हो कि सरकार के सख्त निर्देश के बाद भी लोग चाइनीज मांझा का व्यापार करते हैं।लेकिन इस बार उन्हें बहुत ही सावधान होने की जरूरत है क्योंकि अगर रासुका के तहत जिस व्यक्ति पर कार्यवाही हो गई तो समझो उसका जीवन बर्बाद हो गया।नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि हमने हाल ही में उज्‍जैन में चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की है और उनके ठिकाने को जमींदोज कर दिया गया है। यह कार्रवाई का सिर्फ एक हिस्‍सा था। यह सच है कि मकर संक्रांति आ रही है लोग पतंग उड़ाते हैं। नरोत्‍तम मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग चाइनीज मांझा बेचने की सोचते भी हैं, वो कान खोलकर सुन लें कि प्रदेश के अंदर उनके खिलाफ रासुका जैसी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए ऐसे लोग खबरदार हो जाएं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad