भागवत में हुआ श्री शुकदेव जी का जन्म
राजनांदगांव:- इस्कॉन सिटी में चल रहा श्रीमद्भागवत के अंतर्गत भागवत के दूसरे दिन में हुआ श्री सुखदेव जी महाराज का जन्म महर्षि वेदव्यास जी महाराज का जन्म एवं कथा व्यास पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने बताया भगवान किसी को भूखा नहीं सुलाते चाहे वो दुराचारी ही क्यों ना हो परंतु भगवान के लिए सब समान है और भगवान समदर्शी है पक्षपाती भगवान कभी नहीं करते अगर भगवान पक्षपाती होते तो क्या हिरण्यकशिपु के पुत्र प्रहलाद के बुलाने पर भगवान आते वे तो राक्षस कुल के थे परंतु भगवान आए यही भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है सभी भक्तों पर और सभी ने बड़े भाव से श्रीमद्भागवत का श्रवण किया एवं अंत में भगवान नाम कीर्तन प्रारंभ हुआ श्रीमती कल्पी दुबे की आवाज से सभी लोग नृत्य करना प्रारंभ किए ढोलक में युवराज सिन्हा ऑर्गन एवं गायक में सत्यम भाई एवं पेड़ में छोटू भाई रहे जिन्होंने बहुत सहयोग प्रदान किया
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.