राजनांदगांव -पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के विरोध खुद को आग लगाने की घटना की जांच के लिए गठित जनता कांग्रेस जोगी पार्टी टीम ने सौंपी रिपोर्ट
राजनादगांव : -प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और मनमानी के लिए लड़ेगी जनता कांग्रेस जोगी छत्तीसगढ : शमसूल आलम, जनता कांग्रेस जोगी शहर जिलाध्यक्ष राजनांदगांव
विगत दिनों राजनांदगांव में पीएम आवास नहीं मिलने के कारण परेशान होकर अपने आप को जलाने का प्रयास करने से महिला यास्मीन बेगम बुरी तरह झुलस गई। घटना की जांच के लिए जकांछ प्रदेशाध्यक्ष श्री अमित जोगी के निर्देशानुसार जरनैल सिंह भाटिया की अध्यक्षता में जांच टीम बनाई गई, जिसके तहत घटना की जांच के लिए जांच टीम के सदस्य जकांछ राजनांदगांव शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम दिनांक 06.01.2023 को भिलाई जोगी कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा व अन्य पदाधिकारियों सहित सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित महिला यास्मीन बेगम, सेक्टर 9 सीएमओ प्रमोद विनायक एवं डॉक्टर अनिरुद्ध मेने से चर्चा की। जांच रिपोर्ट में जनता कांग्रेस जोगी जिलाध्यक्ष शमशुल आलम ने बताया कि महिला द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास आवंटन हेतु निगम से जुड़े एक बिचौलिए ललित मानकर को 30000 रुपए दिए थे। फिर भी उसका आवास आवंटित नहीं हुआ। इसके विपरित निगम द्वारा उसे बार बार घर खाली करने का नोटिस दिया जाने लगा व उसके घर पर जाकर वाद विवाद की स्थिति निर्मित की गई। महिला का अस्पताल में इलाज ठीक से चल रहा है, उनके परिवार के भरण पोषण हेतु निगम प्रबंधन द्वारा दी गई राशि खत्म हो गई है।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.