Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 9, 2023

छोटे व्यापारियों के संघर्ष में भी सहभागी बने महासंघ: चन्द्राकर छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ


छोटे व्यापारियों के संघर्ष में भी सहभागी बने महासंघ: चन्द्राकर छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ 

रायपुर - छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की 2022-25 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है। मुख्य अतिथि बिल्डर विकास चंद्राकर और विशिष्ट अतिथि  संस्थापक सदस्यमहेश देवान्गन थे। 


    अपने संबोधन में श्री चंद्राकर ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा  कि महासंघ का उद्देश्य व अब तक का कार्य सराहनीय रहा है। जो दूरस्त अंचल के छोटे व्यवसायियो को भी अपने साथ जोड़कर उन्हें सहयोग कर रहा है। जब तक छोटे व्यवसायी आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, तब तक राज्य व देश का सही मायने में विकास नहीं दिखेगा। महासंघ महज डेढ़ साल में 15 हजार से ज्यादा व्यवसायियो को साथ में जोड़कर दृढ़ संकल्प और मजबूत इरादा को दिखाया  है।



 श्री देवान्गन ने कहा कि छतीसगढ के संघर्षशील व्यवसायियों की दिशा व दशा देने के लिए पहली बार किसी संगठन ने दृढ़ संकल्प के साथ कदम बढाया है, जो सराहनीय है। व्यापार और व्यवसाय मजबूत होगा तो परिवार, समाज के साथ प्रदेश व देश मजबूत होगा । रोजगार के अवसर बनेंगे । स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने देते हुए कहा कि जिस लक्ष्य को लेकर महासंघ का कार्य शूरु हुआ है वह निरंतर जारी रहेगा ।  इस दौरान सफल बिल्डर सुनील चंद्राकर ने व्यवसाय के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मूलमंत्र है और इसका पालन किए बिना निरंतरता बनाए रखना संभव ही नहीं है, जो किसी भी व्यवसाय के लिए जरूरी है। संचालन महासचिव मनीष टिकरिहा ने किया ।

अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिहा, राजेश देवान्गन, महासचिव मनीष टिकरिहा, कोषाध्यक्ष ललित साहु, कार्यकारिणी सदस्य कुबेर चंद्राकर, गोविन्द साहू, मासिष साहु, पूनारद निषाद, करण भारद्वाज को मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

कार्यक्रम में डाक्टर अजय यादव, तुकाराम साहु, अजीत नाविक, नवीन ताम्रकार,दीपक साहू,महेश राज,धीरज ताम्रकार,लक्ष्मण साहू,दयालु चंद्राकर,विकास कसेर,विनय कसेर,धनेश यादव,वीरेंद्र देशमुख समेत बड़ी संख्या में महासंघ के सदस्य उपस्थित रहें ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad