गुण्डरदेही । कंलगपुर मे रविवार को प्रांतीय कलार महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे युवक-युवती परिचय सम्मेलन रक्तदान आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए थे कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे उन्होंने कहा कि माता बहादुर कलारिन पर कलार समाज ही नहीं बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ को गर्व है उनके नाम पर वीरता के क्षेत्र मे पुरस्कार दिया जाएगा उन्होंने कहा कि कलार समाज मेहनतकश समाज है छत्तीसगढ़ के विकास में इस समाज का गौरवपूर्ण भागीदारी है कार्यक्रम मे समाज के प्रमुख ने महुआ बोर्ड गठन की मांग की गई जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महुआ बोर्ड के गठन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं
इस बोर्ड का अध्यक्ष कलार समाज से बनाया जाएगा मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि प्रत्येक समाज का रीति-रिवाज परम्परा एवं संविधान होता है उन्होंने कहा कि समाज की परंपराए जो वर्तमान में सामयिक एवं उचित नही है उन्हें समाप्त करने का कार्य भी समाज को ही करना होगा श्री बघेल ने कहा कि मेरे और बालोद जिलेवासियों के बीच अटूट रिश्ता एवं असीम अनुराग है बहुत ही कम अंतराल में लगातार बालोद जिले में मेरा आगमन हो रहा है मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ साथ गरीबों की जीवन में परिवर्तन लाने के लिए सुराजी गांव योजना गोधन न्याय योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का संचालन किया जा रहा है इन योजनाओं के जरिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जन लाभान्वित हो रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने हेतु गौठानों में विभिन्न आजीविकामूलक कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण दीया निर्माण जैविक कीटनाशक निर्माण आदि विभिन्न स्वरोजगार मूलक कार्यों का संपादन सफलतापूर्वक कर रहीं है इसके साथ-साथ अब गौठानों में प्राकृतिक पेंट का भी निर्माण किया जा रहा है और स्कूलों एंव शासकीय कार्यालयों की रंगाई पुताई प्राकृतिक पेंट से की जाएगी उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार के द्वारा प्रत्येक विकासखण्डों में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना की जा रही है। इसके माध्यम से राज्य के नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के साथ-साथ बैंको से लोन आदि की सुविधा भी प्रदान की जाएगी श्री बघेल ने कहा कि राज्य में 65 प्रकार के लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का कार्य भी किया जा रहा है इन सभी योजनाओं के माध्यम से राज्य के आम लोगों के आय में वृद्धि हो रही है तथा वे आर्थिक रूप से समृद्धि एवं स्वावलंबी बन रहे हैं इसके साथ साथ हमारी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ की परम्परा संस्कृति भाषा रीति-रिवाज के भी संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ठोस कार्ययोजना बनाई गई है इसके अंतर्गत राम वनगमन परिपथ बाबा गुरू घासीदास तपोस्थलि जैसे सामाजिक सांस्कृतिक केन्द्रों को नई पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले कलार समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि जो व्यक्ति समाज से जुड़ा है उनमें गति है जो समाज में नहीं है उनकी दुर्गति है उन्होंने कहा कि समाज में संस्कार पैदा होता है समाज ही सारस्वत है समाज ही सत है समाज के बगैर किसी व्यक्ति का कोई उन्नति नहीं है 15 जनवरी को विधायक ने अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री से गिफ्ट के रूप में सिकोसा के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करने चारभाटा-पायला 9 किमी मार्ग की निर्माण व परसाही के माध्यमिक शाला को हाईस्कूल में उन्नयन करने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विधायक के जन्मदिन पर गिफ्ट के रूप में तत्काल घोषणा कर दी वहीं चारभांठा मार्ग को बजट में शामिल करने की बात कही ग्राम पंचायत कलंगपुर की सरपंच श्रीमती पुष्पा सिन्हा की मांग पर मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन के लिए बीस लाख सीसी रोड़ निर्माण के लिए दस लाख और सोलर हाई मास्क लाईट के लिए दस लाख रुपए की घोषणा की कार्यक्रम को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य किरण सिन्हा संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा कलार समाज के प्रांत अध्यक्ष दीपक सिन्हा एवं युवा मंच के अध्यक्ष गोविंद सिन्हा गिरीश देवांगन ने भी संबोधित किया कार्यक्रम मे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण कलार समाज के लोग व बड़ी संख्या मे आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित थे
CNI news गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.