चौपाटी के विरोध में धरना जारी
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर -साइंस कांलेज मैदान में बन रही चौपाटी के विरोध में आज धरना चौथे दिन भी जारी रहा।
इस आंदोलन को भाजपा के सभी नेताओं का समर्थन मिल रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी चौपाटी के निर्माण पर अपना विरोध जताया है।
यह प्रदर्शन पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में चल रहा है।
चौपाटी के खुलने से असमाजिक तत्वों का यहां पर जमघट रहेगा। जिससे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं गुंडागर्दी को बढ़ावा मिलेगा।
चौपाटी हटाने के लिए बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावकों द्वारा समर्थन किया गया है।
यदि शासन द्वारा चौपाटी हटाने का निर्णय नहीं लिया जाता है, तो पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि नगर निगम पार्षद दल के सदस्यों के साथ दिल्ली जाकर केन्द्र सरकार को स्थिति से अवगत कराएंगे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.