मरार समाज के लोगों ने नगर मे निकाली माता शाकंभरी की शोभायात्रा।
गुण्डरदेही । नगर में पटेल मरार समाज के द्वारा अपने इष्ट देवी माता शाकंभरी की जयंती के उपलक्ष में साग सब्जी की कलश बनाकर नगर में शोभायात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा मरार भवन से लेकर माता शीतला माता चंडी मंदिर की पूजा करते हुए नगर का भ्रमण बाजे गाजे के साथ माता शाकंभरी की जयकारों के साथ निकाला गया। नगर का भ्रमण करते हुए मां शाकंभरी की शोभायात्रा वापस मरार भवन में लाया गया जहां माता शाकंभरी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन पूजन कर माता का आशीर्वाद लिया गया पटेल मरार समाज के अध्यक्ष जनक पटेल नीलम पटेल भागवत पटेल मिलाप पटेल परमानंद पटेल पुरुषोत्तम पटेल दीनू पटेल कैलाश पटेल महेंद्र पटेल अश्वनी पटेल धन्नू पटेल शंकर पटेल डेरहा पटेल दिनेश पटेल के साथ मरार समाज के बच्चे बूढ़े महिला माता शाकंभरी की जयंती में उपस्थित थे
CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.