डोगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल छेरछेरा एवं शाकंभरी जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
विधायक डोगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय भुनेश्वर बघेल जी छत्तीसगढ़ की परंपरा का पालन करते हुए छेरछेरा कार्यक्रम में डारागांव, बेलगांव ,धुसेरा एवं अछोली पहुंचे जहां लोगों से मुलाकात की और छेरछेरा एवं शाकंभरी जयंती की बधाई देते हुए गांव में घूमने वाले छेरछेरा टीम के साथ विधायक जी भी साथ साथ चलें छेरछेरा के रूप में धान एवं नगद राशि आम जनता से प्राप्त किए और बच्चों को दे दिए इस प्रकार त्योहार पर अपने बीच पाकर ग्रामीण बहुत गौरवान्वित महसूस किए तथा धुसेंरा ग्राम में मरार (पटेल) समाज द्वारा शाकंभरी जयंती का आयोजन किया गया जिसमें विधायक जी उपस्थित हुए और माता शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना की और मरार (पटेल) समाज के मांग पर भवन बनाने हेतु 500000 की घोषणा की जिसमें उपस्थित थे जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, डोंगरगढ़ ग्रामीण डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरंगी पटेल, सालिक गेडाम, जिला कांग्रेस संयुक्त महामंत्री नेतराम साहू , महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लता साहू, डोगरगढ़ जनपद गौठान सभापति त्रिवेणी वर्मा, महामंत्री राजू राजपूत, विधायक प्रतिनिधि राजू वर्मा, उपाध्यक्ष विक्रम साहू, फत्तू वर्मा, गोकरन वर्मा, सेक्टर प्रभारी दिनेतू प्रकाश जांगड़े, योधन दास साहू, नीरज शर्मा, युवक कांग्रेस महामंत्री रूपेश वर्मा, घनश्याम साहू, कीर्तन मंडावी, राजेंद्र धुर्वे ,पितांबर सिन्हा, बबला साहू ग्रामीण जन बच्चे युवा उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.