सत्येंद्र पटवा बने अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय घंसौर
सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी/ घंसौर/शासकीय महाविद्यालय घंसौर में जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र पटवा ने किये पदभार ग्रहण समारोह जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जिला अध्यक्ष आलोक दुबे की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जयदीप चौहान,अजय डागोरिया गजानन्द पंचेश्वर,जिला उपाध्यक्ष श्री राम ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष विजय उइके ,जिला मंत्री प्रमोद पटेल , पूर्व विधायक श्रीमती शशी ठाकुर , मंडल अध्यक्ष मनोज यादव ,बाबा पांडे ,सुभाष यादव,जनभागीदारी समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सतेन्द्र पटवा ने शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही कॉलेज की मुख्य समस्याओं पर आगामी समय निदान की बातें कहीं जिसमें प्रमुख रुप से मेन रोड से कॉलेज पहुंचने का मार्ग,कॉलेज में विज्ञान एवं कॉमर्स पाठ्यक्रम को चालू करवाना,कॉलेज में स्थाई प्रिंसिपल एवं प्रोफ़ेसर की नियुक्ति और कॉलेज के खेल मैदान को व्यवस्थित कराना सत्येंद्र पटवा ने बताया की कॉलेज की प्रमुख समस्याओं के लिए उन्होंने मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा मंत्री को भी इन सभी समस्याओं से अवगत कराया जिसके जल्द निदान के लिए वह प्रयासरत है कॉलेज छात्रों ने पुष्प माला से स्वागत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.