छेरछेरा पर्व पर बच्चो ने घर-घर जाकर मांगा अन्न दान "छेरछेरा माई कोठी के धान ल हेरहेरा की लगाई आवाज"।
गुण्डरदेही । अन्न दान का महापर्व छेरछेरा शुक्रवार को धूमधाम के साथ अंचल में मनाया गया बच्चों की टोली ने घर-घर जाकर दान मांगा लोगों ने खुले हाथों से बच्चों को अन्न का दान दिया छेर छेरा माई कोठी के धान ला हेर हेरा’ यही आवाज छेरछेरा पर्व पर शुक्रवार को ग्रामीण अंचलों में गूंजा इस अवसर पर किसी के घर दान के रूप में धान तो कही चाकलेट तो किसी ने नगद राशि बच्चों व युवाओं को बांटी गई तो कही पर युवाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते हुए घर-घर जाकर अन्न मांगा
*CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.