माँ परमेश्वरी महोत्सव बड़ी धूमधाम से डोगरगढ़ में मनाया गया
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन
राजनांदगांव / डोंगरगढ़ - छत्तीसगढ़ में देवांगन समाज एक अलग ही महत्व रखता है। वही देवांगन समाज की आराध्य देवी माँ परमेश्वरी है और माँ परमेश्वरी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जगह जगह माँ परमेश्वरी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में धर्मनगरी डोंगरगढ़ में माँ परमेश्वरी महोत्सव धूम धाम से मनाया गया।
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में देवांगन समाज नवीन डोंगरगढ़ इकाई द्वारा सामुदायिक भवन नाकापारा में माँ परमेश्वरी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि नवाज खान अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक वही विशिष्ट अतिथि सुदेश मेश्राम अध्यक्ष नगर पालिका डोंगरगढ़ तथा शिव निषाद वार्ड पार्षद थे। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष ने सामाजिक भवन की मांग रखी तथा समाज के गौरवो का सम्मान भी किया। वही मुख्यातिथि नवाज खान ने बताया कि शासन द्वारा समाजिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति की जा रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.