संवाददाता रमेश श्रीवास्तव पिथौरा महासमुंद जिला ब्यूरो के साथ मनदीप सिंह होरा सीएनआई न्यूज़
निषाद समाज गुहा जयंती कलश शोभायात्रा के साथ निकाली गई
छत्तीसगढ़ निषाद समाज पिथौरा संगठन की ओर से 16 जनवरी को रामसखा गुहराज निषाद जयंती स्थानीय निषाद समाज भवन में मनाया गया l इस अवसर पर अतिथि के रूप में आत्माराम यादव अध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा व कुलवंत खनूजा विधायक प्रतिनिधि रहे l
सर्वप्रथम सुबह सत्यनारायण स्वामी जी की कथा पूजा के पश्चात भव्य कलश यात्रा व झांकी का आयोजन किया गया , जो निषाद समाज भवन से लेकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः निषाद भवन में समापन किया गया l उक्त आयोजन में निषाद समाज के जिलाध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी महिलाएं पुरुष काफी संख्या में उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.