Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 29, 2023

जिला प्रशासन एवं पत्रकार इलेवन के बीच खेला गया सद्भावना क्रिकेट मैच


 मुंगेली ...

जिला प्रशासन एवं पत्रकार इलेवन के बीच खेला गया सद्भावना क्रिकेट मैच जिला प्रशासन ने 65 रनों से जीता मैच 

कलेक्टर ने पत्रकार इलेवन टीम का लिया 04 विकेट, चुने गए मैन ऑफ द मैच 


मुंगेली 29 जनवरी 2023// जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में जिला प्रशासन इलेवन और पत्रकार इलेवन टीम के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें जिला प्रशासन इलेवन की टीम ने क्रिकेट खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पत्रकार इलेवन की टीम को 65 रनों से हराकर जीत हासिल किया और टीम के विजेता रहे। कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला प्रशासन की ओर से कप्तानी पारी खेलते हुए ओपनर बैट्समैन के रूप में 01 छक्का की मदद से 07 रन बनाये और बालर के रूप पत्रकार इलेवन का 04 विकेट लिया। इसके लिए उन्हे मैन ऑफ द मैच चुना गया।


     आज सुबह 10 बजे स्टेडियम में आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम ने टाॅस जीतकर सबसे पहले बैटिंग का फैसला लिया और 10 ओवर में चार विकेट की नुकसान पर 117 रन बनाये। जिला प्रशासन की टीम की ओर से अंकित राजपूत ने 30 रन, टेक सिंह ने 34 रन और अजगर खान 34 रन की शानदार पारी खेली। जिला प्रशासन इलेवन टीम के 117 रन के जवाब में बैटिंग करने उतरी पत्रकार इलेवन की टीम ने 10 ओवर में 10 विकेट की नुकसान पर मात्र 53 रन ही बना सकी और 65 रन से मैच हार गया। पत्रकार इलेवन टीम की ओर से वाजिद खान ने 16 रन, विनोद यादव ने 02 रन, प्रशांत शर्मा ने 02 रन, निखलेश लाल ने 10 रन, स्वतंत्र तिवारी 03 रन और दुर्गेश 08 रन का योगदान दिया। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर ने 04 विकेट, रोहित ने 03 विकेट, तरूण ने 01 विकेट और जिला खेल अधिकारी संजय पाल ने 02 विकेट  लिया। वहीं पत्रकार इलेवन की ओर से वाजिद खान ने जिला प्रशासन की टीम का 02 विकेट, प्रशांत शर्मा ने 01 विकेट और निखलेश लाल ने 01 विकेट लिया। 


    इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव ने सद्भावना मैच को संबोधित करते हुए कहा कि सद्भावना मैच में निश्चित रूप से खेल भावना की जीत हुई है। समन्वय और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की जीत हुई है।  यह निश्चित रूप से पत्रकार और प्रशासन के बीच और पत्रकार के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सेतू का कार्य करेगा। इसके माध्यम से मुंगेली जिले में समन्वय से और बेहतर कार्य होगा। मीडिया के प्रतिनिधियों ने कहा कि इसी तरह जिला प्रशासन और पत्रकारो के बीच सद्भावना मैच का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.एस राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, प्रेस क्लब के सचिव श्री योगेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, सुनील लखवानी, स्वतंत्र तिवारी सहित जिला प्रशासन और पत्रकार इलेवन टीम के सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। 









                                         सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad