Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 14, 2023

संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चंदू साहू ने की शिरकत



संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चंदू साहू ने की शिरकत 



 खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन 

 कहा ऐसे आयोजन मानसिक व् शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक 

छुरिया।

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोटिया के आश्रित ग्राम टेकेहररा एवं कुहिकला में संकुल स्तरीय बाल  क्रीड़ा प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता व्  विधायक प्रतिनिधि चंदू साहू ने शिरकत की । इस दौरान उन्होंने खेल ध्वजारोहण भी किया और नौनिहाल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ भी खेल से जुडी बातें उन्हें बताईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए चंदू साहू ने संकुल स्तरीय खेलकूद खो-खो, बोरा दौड़, कबड्डी, आलू दौड़ सहित अन्य खेलों को रोचकता से देखा । कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदू साहू ने कहा कि इस उम्र में बच्चों को जिस तरह ढाला जाएगा उनका भविष्य उसी तरह का होगा । उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा सामने आती है और वो सार्वजनिक रूप से खेल कूद के मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने से हिचकते नहीं हैं । चंदू साहू ने बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि शुरुआत से इस तरह के आयोजनों में प्रतिभागी बनने से बच्चों का शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है । उन्होंने अपने बचपना याद करते हुए कहा कि वो भी इस तरह के खेलों में हमेशा आगे बढ़कर हिस्सा लेते थे और आज भी जब कभी अवसर मिलता है तो वो क्रिकेट कबड्डी या अन्य खेलों का हिस्सा जरूर बनते हैं । 

चंदू साहू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए तरह तरह के आयोजन किये हैं और अभी कुछ ही समय पहले छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की कई प्रतिभाएं निखार कर सामने आई हैं । उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। इसका श्रेय शिक्षकों को जाता है। क्योंकि बच्चों का विकास, उनका जीवन लक्ष्य शिक्षक तय करता है और शिक्षक हमेशा बच्चे आगे बढ़ें यही कामना करते हैं ।

संकुल स्तरीय इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष श्री रितेश जैन,विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश शर्मा, ब्लाक उपाध्यक्ष श्री जयपाल यादव, सेक्टर प्रभारी श्री भीखम देवांगन, सरपंच श्रीमती कविता मण्डावी,राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सोनी, श्री दुलार सिंह मण्डावी, श्री गैद लाल मंडावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad